जय बजरंग बली, मैं तो जवान ही…गदा पकड़ने को लेकर हुई शिकायत तो संभल CO अनुज चौधरी ने साफ-साफ ये कह दिया

यूपी तक

14 Jan 2025 (अपडेटेड: 14 Jan 2025, 10:10 AM)

UP News: संभल सीओ अनुज चौधरी हाथ में गला उठाने को लेकर चर्चाओं में हैं. उनके खिलाफ डीजीपी से शिकायत की गई है और पुलिस अधिकारी मामले को लेकर एक्टिव हो चुके हैं. इसी बीच अनुज चौधरी का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है. इसमें उन्होंने साफ-साफ शब्दों में संदेश दे दिया है.

Sambhal, Sambhal CO Anuj Chaudhary, Anuj Chaudhary, CO Anuj Chaudhary, Sambhal Police, Sambhal News, UP news

Sambhal, Sambhal CO Anuj Chaudhary, Anuj Chaudhary, CO Anuj Chaudhary, Sambhal Police, Sambhal News, UP news

Google CTA

UP News: संभल सीओ अनुज चौधरी हाथ में गदा उठाने को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल रथयात्रा के दौरान अनुज चौधरी ने पुलिस वर्दी में गदा हाथ में ले ली और रथयात्रा के आगे-आगे चलते रहे. अब इसी को लेकर पूर्व आईपीएस और जन अधिकारी सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखकर अनुज चौधरी की शिकायत कर दी और इसे वर्दी नियमों का उल्लंघन बता दिया. 

यह भी पढ़ें...

इसके बाद डीजीपी ने अनुज चौधरी से मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांग लिया और संभल एसपी से संभल सीओ अनुज चौधरी का बयान दर्ज करने के लिए कहा. बता दें कि अब इस मामले को लेकर अनुज चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साफ-साफ अपनी बात रखी है. 

अनुज चौधरी ने साफ कहा है कि वह तो जवान ही गदा पकड़े हुए हैं. इसी के साथ उन्होंने जय बजरंगबली लिखकर ये भी साफ कर दिया कि वह बजरंगबली के कितने बड़े भक्त हैं.  

अनुज चौधरी ने ये लिखा

अपने सोशल मीडिया पर अनुज चौधरी ने लिखा,  जय बजरंग बली दोस्तो. मुझे शेरे हिन्द ख़िताब, भारत कुमार ख़िताब, उत्तर प्रदेश केसरी वीर अभिमन्यु पुरस्कार दिया गया. मैं अनेको बार जीता हूं. अनेकों बार देश के कोने कोने में दंगलों में मुझे बजरंग बली महाराज जी की गदा से सम्मानित भी किया गया है. में जवान ही गदा पकड़े हुए हुआ हूं. जय हिन्द जय भारत. 

बता दें कि अनुज चौधरी का ये सोशल मीडिया पोस्ट उस समय सामने आया है, जब गदा उठाने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. 

ये था गदा पकड़ने का मामला

दरअसल संभल में पिछले दिनों 47 साल बाद खुले खग्गू सराय मंदिर में कर्नाटक के किष्किंधा से रथयात्रा आई थी. इस दौरान संभल सीओ अनुज चौधरी ने हाथ में गदा पकड़ी थी और रथ यात्रा के आगे-आगे भी चले थे. उस समय उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. आपको ये भी बता दें कि संभल सीओ अनुज चौधरी हनुमान जी के बड़े भक्त माने जाते हैं.

कुश्ती में देश का नाम बढ़ाया

अनुज चौधरी देश के जाने-माने पहलवान रह चुके हैं. अनुज चौधरी साल 1997 से 2014 तक कुश्ती में नेशनल चैंपियन रहे. साल 2001 में इन्हें लक्ष्मण अवार्ड मिला तो साल 2005 में अनुज चौधरी को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया. इसके बाद अनुज चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए और साल 2012 में वह डिप्टी एसपी बनाए गए. 

अनुज चौधरी ने साल 2002 और 2010 के नेशनल गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीते थे. इसी के साथ वह एशियाई चैंपियनशिप में भी दो कांस्य पदक जीते चुके हैं. वह काफी दबंग माने जाते हैं. वह मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से संबंध रखते हैं.