Delhi NCR Weather update: दिल्ली-एनसीआर में आ गया मॉनसून, IMD ने बारिश के लिए जारी किया ये अलर्ट

यूपी तक

• 10:57 AM • 30 Jun 2025

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है. IMD ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी.

up weather update, up weather news, up weather, UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather news, up imd update, imd update, up weather, up news, Lucknow Weather, Noida Weather, kanpur Weather, यूपी का मौसम, यूपी में बारिश, यूपी मॉनसून

up weather update (PC-AI)

Google CTA

Delhi NCR Monsoon update: दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मॉनसून ने आधिकारिक एंट्री कर ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को घोषणा की कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दिल्ली को पूरी तरह से कवर कर लिया है. यह सामान्य तिथि 27 जून से दो दिन देरी से पहुंचा, लेकिन देशभर में यह 9 दिन पहले ही पूरे भारत को कवर कर चुका है, जो कि एक रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें...

दिल्ली में हल्की बारिश, मगर भारी असर

IMD के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग वेदर स्टेशन पर रविवार शाम 5:30 बजे तक 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, लोधी रोड पर 5.3 मिमी, पालम में 10.2 मिमी और आया नगर में 9.9 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण ITO, इंडिया गेट, मधुबन चौक, शंकर रोड, पीरागढ़ी चौक जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की स्थिति बन गई.

UP Monsoon News: यूपी के इन 35 जनपदों में आज जोरदार बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधान, मौसम विभाग ने ये बताया

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, NH-8 दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर भी जाम की स्थिति रही.

NDMC क्षेत्र में मामूली जलभराव, PWD क्षेत्रों में 12 शिकायतें

NDMC अधिकारियों ने बताया कि लुटियन्स दिल्ली में सिर्फ दो जलभराव की शिकायतें मिलीं. जबकि PWD को 10-12 स्थानों से शिकायतें मिलीं, जिन्हें रिस्पॉन्स टीम ने समय रहते सुलझा लिया.

मौसम विभाग का अलर्ट: अब रहें तैयार

IMD ने रविवार को पहले येलो अलर्ट जारी किया था, जिसे दिन में अपग्रेड करके ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया गया. ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि "तैयार रहें". सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C के आस-पास रहने की संभावना है.

AQI भी हुआ बेहतर

बारिश के कारण दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी सुधरकर ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 83 दर्ज किया गया.

देशभर का मॉनसून ट्रेंड भी जानिए

भारतीय मौसम विभाग के प्रातःकालीन बुलेटिन के अनुसार: