9 बच्चों की मां रीना ने प्रेमी हनीफ के साथ मिल पति को लगाया था ठिकाने, अब 8 दिन बाद प्रेमी जोड़े के साथ हुआ कांड

देवेश सिंह

• 05:00 PM • 02 Jul 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में 9 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी. इसके बाद दोनों फरार हो गए थे. मगर अब घटना के 8 दिन बाद उन दोनों के साथ ही कांड हो गया है.

UP News, UP Latest News, UP Crime news, UP Crime, Kasganj, Kasganj news, Kasganj latest news, Kasganj crime news, कासगंज, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम

UP News (PC-AI)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में पिछले दिनों 9 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी. बता दें कि अब पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ कासगंज पुलिस ने इस पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें...

पहले जानिए हुआ क्या था?

ये वारदात कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के भरगैन कस्बे से सामने आई थी. यहां रहने वाले रतिराम, मूल रूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर का निवासी था. मगर वह कासगंज में पत्नी और 9 बच्चों के साथ कई सालों से रह रहा था.

बताया जा रहा है कि रतिराम की पत्नी रीना के कस्बा निवासी हनीफ से अवैध संबंध थे. पति रतिराम ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. 18 जून को रतिराम अचानक लापता हो गया, और 22 जून को उसका शव भरगैन के जंगल में ट्यूबेल की कुंडी से बरामद हुआ.

ये भी पढ़ें: किन्नरों ने मेरे पति के प्राइवेट पार्ट काट दिया... रामपुर में पत्नी ने सन्न कर देने वाला केस बताया

घटना के बाद से गायब थी पत्नी और प्रेमी

बता दें कि घटना के बाद से मृतक की पत्नी गायब थी. इसी दौरान पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी. जांच में भी मृतक की पत्नी का हत्या में हाथ सामने आ रहा था और पुलिस को उसके अफेयर का भी पता चल गया था. 

बता दें कि कासगंज पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी थी. अब पुलिस ने कासगंज के ही दरियावगंज से दोनों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रह है.

ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने प्रेमी विकास को पहले रात में अपने घर बुलाया और फिर कर दिया उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला, ऐसा क्या हुआ वहां?