हापुड़ के हिस्ट्रीशीटर राशिद को पकड़कर चाकू मार दिए गए… कौन थे ये हमलावर और क्यों ली इसकी जान?

देवेंद्र शर्मा

07 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में प्रॉपर्टी डीलर युवक की हत्या कर दी गई. प्रॉपर्टी डीलर को चाकू मार दिए गए. जब तक परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी.

Hapur, Hapur News, Hapur crime, Hapur crime news, Hapur police, up news, up viral news, up crime news, हापुड़, हापुड़ न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में प्रॉपर्टी डीलर युवक की हत्या कर दी गई. प्रॉपर्टी डीलर को चाकू मार दिए गए. जब तक परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. पीड़ित परिवार में कोहराम है. बता दें कि युवक की हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लगा है. बता दें कि मृतक राशिद उर्फ लंबू कोतवाली हापुड नगर का हिस्ट्रीशीटर था. 

यह भी पढ़ें...

हापुड़ की दर्दनाक घटना

ये पूरा मामला हापुड़ के अली नगर से सामने आय है. यहां पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक ने प्रॉपर्टी डीलर युवक राशिद की चाकू से गोद कर हत्या कर डाली. बताया जा रहा है कि मृतक राशिद का अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था.  

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक राशिद ने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों, राशिद और सुलेमान के खिलाफ मोहल्ले की ही एक महिला से रेप का केस दर्ज करवाया था. इसको लेकर राशिद और सुलेमान, राशिद से रंजिश मानकर चल रहे थे. आरोप है कि इसी को लेकर दोनों ने आज सुबह राशिद उर्फ लंबू की चाकू से हत्या कर डाली. 

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह राशिद को आरोपियों ने पकड़ लिया और उसे चाकू मार दिए. आरोपियों ने चाकू से इतने हमले किए कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी. 

पीड़ित परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से लोग सकते में हैं. फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात की है.