कोर्ट में तलाक केस के बीच अब राजा भैया के खिलाफ भानवी सिंह ने दर्ज करवाई FIR, लगाया ये बड़ा आरोप

हिमांशु मिश्रा

09 Mar 2025 (अपडेटेड: 09 Mar 2025, 11:37 AM)

UP News: प्रतापगढ़ की कुंदा रियासत के युवराज और उत्तर प्रदेश के विधायक बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने केस दर्ज करवाया है.

Raja Bhaiya, Raja Bhaiya News, Raghuraj Pratap Singh, Bhanvi Singh, UP News, राजा भैया, रघुराज प्रताप सिंह, भानवी सिंह, यूपी न्यूज

Raja Bhaiya-Bhanvi Singh

Google CTA

UP News: प्रतापगढ़ की कुंदा रियासत के युवराज और उत्तर प्रदेश के विधायक बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. राजा भैया के खिलाफ ये केस उनकी पत्नी भानवी सिंह ने दर्ज करवाया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. उन्होंने इसको लेकर पुलिस में शिकायत की थी. अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए राजा भैया के खिलाफ केस दर्ज किया है. बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद है और दोनों का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का विवाद चर्चाओं में हैं. दोनों का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है. दोनों ने एक-दूसरे को लेकर आरोप लगाए हैं. 

मैं तलाक नहीं दूंगी- भानवी सिंह

बता दें कि पिछले दिनों भानवी सिंह ने हमारे सहयोगी आजतक से बात की थी. इस दौरान भानवी सिंह ने राजा भैया को तलाक देने से मना किया था. भानवी सिंह ने कहा था कि उनके पति का किसी महिला पत्रकार के साथ अफेयर चल रहा है. भानवी सिंह का कहना था कि उनके पति ने ही उन्हें अपने घर से बाहर निकाला है. भानवी सिंह का साफ कहना था कि वह अपने पति को तलाक नहीं देंगी. वह उनके पति और उनके बच्चों के पिता हैं. इसी बीच अब भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है.