PM मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट के पहले फेज का उद्घाटन

यूपी तक

• 08:25 AM • 13 Dec 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ…

UPTak
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है.

यह भी पढ़ें...

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में श्रम साधकों पर पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान भी किया.

कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि हजारों वर्षों की तपस्या आज सार्थक होती दिखाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”गांधी जी के नाम पर बहुत से लोगों ने राजनीति की होगी, लेकिन गांधी जी के सपने को अगर किसी ने सच किया तो हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने.”

बता दें कि काशी पहुंचकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”काशी पहुँचकर अभिभूत हूं. कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे. इससे पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी पहुंचकर गंगा नदी में डुबकी भी लगाई.

इससे पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी की.

बता दें कि दोपहर में काशी विश्वनाथ धाम को लोगों को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम को राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ क्रूज पर एक अनौपचारिक ‘बैठक’ में शामिल होंगे.