पीलीभीत: रात को घर में घुसा मगरमच्छ, सुबह देखकर घरवालों की निकली चीख, ऐसा किया गया काबू

सौरभ पांडेय

• 10:40 AM • 01 Oct 2022

पीलीभीत में बीते शुक्रवार को जब एक परिवार की आंख खुली तो घर में उन्हें मगरमच्छ टहलता मिला. मगरमच्छ देखकर घरवालों की चीख निकल पड़ी.…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

पीलीभीत में बीते शुक्रवार को जब एक परिवार की आंख खुली तो घर में उन्हें मगरमच्छ टहलता मिला. मगरमच्छ देखकर घरवालों की चीख निकल पड़ी.

मगरमच्छ को देखकर घरवाले मदद के लिए चीख-चीख कर चिल्लाने लगे. आसपास रहने वाले रिश्तेदार आ गए. फिर हिम्मत करके मगरमच्छ को रस्सी से तबेले में खूंटे से बांध दिया गया.

घटना की सूचना मिलती ही आस-पास के लोग भी मगरमच्छ को देखने के लिए आ गए, जिससे वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. वन विभाग को सूचना दी गई.

इसके बाद डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल, वन कर्मी शाहिल, प्रमोद कुमार आदि मौके पर पहुंचे. मगरमच्छ काफी बड़ा था. ऐसे में काफी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया.

बाद में टीम ने मगरमच्छ को ले जाकर देवहा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया. लोगों ने बताया कि बस्ती से कुछ दूर पर एक तालाब है जिसमें मगरमच्छ रहते हैं. वहां से ये रात को घर में आ गया होगा.

ऐसी और खबरें यहां पढ़ें