महाकुंभ में नहाती और कपड़े बदलती लड़कियों की फोटो और वीडियो अपलोड की गईं! इन 15 अकाउंट्स पर ऐक्शन

संतोष शर्मा

• 08:50 AM • 21 Feb 2025

महाकुंभ 2025 में स्नान कर रही महिलाओं की निजता का उल्लंघन करने और उनके अशोभनीय वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर बेचने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की है.

Mahakumbh, Prayagraj Kumbh News, Mahakumbh leaked videos, Ganga Snan video, obscene videos, social media scandal, bathing video leak, महाकुंभ, महाकुंभ स्नान वीडियो, अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया स्कैंडल, प्रयागराज महाकुंभ, स्नान वीडियो लीक, कुंभ, यूपी न्यूज

up news

Google CTA

Maha Kumbh news: महाकुंभ 2025 में स्नान कर रही महिलाओं की निजता का उल्लंघन करने और उनके अशोभनीय वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर बेचने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की है. इससे पहले, 17 फरवरी को एक इंस्टाग्राम अकाउंट और 19 फरवरी को एक टेलीग्राम चैनल पर भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था. अब तक कुल 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिह्नित कर तीन केस दर्ज किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट बेचने वालों पर शिकंजा

सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पाया कि कुछ प्लेटफॉर्म्स पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो और फोटो अशोभनीय ढंग से प्रसारित और बेचे जा रहे थे. यह महिलाओं की निजता और गरिमा का सीधा उल्लंघन है. मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंभ मेला पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया और संबंधित प्लेटफॉर्म्स से अकाउंट संचालकों की पहचान के लिए जानकारी मांगी गई है.

इन 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दर्ज हुई FIR:

फेसबुक अकाउंट्स: 

  • Girls Live Video
  • Desi Bhabi Ji
  • Rupola Rose

यूट्यूब अकाउंट्स:

  • Dwivedi rasiya @dwivedirasiya4271
  • Crush of Indians @CrushofIndians
  • Mahakumbh-2025 @pkumar334
  • BABA KA VLOGEE Comedy @BABAKAVLOGEE440
  • Blogger Aabha Devi @BloggerAabhaDevi077k
  • Roshan Desi Vlogs @roshandesivlogs4438
  • Kapil Tv @Kapiltv1
  • Mela Mahotsav @Mela-Mahotsav
  • Pushpa village vlog @pushpavillagvlog
  • Hindu Official 1.2M @hinduk7066
  • Play Tube @PlayTube7325


इंस्टाग्राम अकाउंट:

desi.rasiya.video @desi.rasiya.video

पहले भी दर्ज हुए थे मामले

17 फरवरी: एक इंस्टाग्राम अकाउंट (@neha1224872024) के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. इस अकाउंट से महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलते समय के वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे. पुलिस ने मेटा कंपनी से अकाउंट संचालक की जानकारी मांगी है और पहचान होने पर गिरफ्तारी की जाएगी.

19 फरवरी: एक टेलीग्राम चैनल (CCTV CHANNEL 11) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. यह चैनल महाकुंभ में महिलाओं के अशोभनीय वीडियो को विभिन्न कीमतों पर बेचने का दावा कर रहा था.

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर

कुंभ मेला क्षेत्र में साइबर अपराधों पर विशेष नजर रखी जा रही है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया की सख्ती से मॉनिटरिंग की जा रही है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे कंटेंट को पोस्ट या फॉरवर्ड करने वाले अन्य अकाउंट्स पर भी कार्रवाई होगी.