आगरा की जामा मस्जिद में झोले में भरकर जानवर का सिर फेंकने वाला शख्स पकड़ा गया, जानिए कौन है ये

अरविंद शर्मा

• 12:18 PM • 11 Apr 2025

Agra Crime News: आगरा की शाही जामा मस्जिद में मांस और जानवर का सिर फेंकने की घटना में आरोपी नजरुद्दीन की पहचान हो गई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Agra Jama Masjid meat incident

Agra Jama Masjid meat incident

Google CTA

Agra News: आगरा की शाही जामा मस्जिद में मांस और जानवर का कटा सिर फेंककर माहौल बिगाड़ने वाले शख्स की जानकारी सामने आ गई है. आगरा पुलिस ने दावा किया है कि नजरुद्दीन नामक शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया था. डीसीपी (सिटी) सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए सुबह से ही पुलिस लग गए थी. उन्होंने बताया कि नजरुद्दीन ने ऐसा क्यों किया इस बात की जानकारी हासिल की जा रही है. डीसीपी ने बताया कि नजरुद्दीन को अरेस्ट कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस ने अभी आरोपी को पर्दानशी कर रखा है. 

यह भी पढ़ें...

नीचे शेयर किए गए वीडियो में देखें पुलिस ने क्या कहा:


क्या है मामला?

आगरा की शाही जामा मस्जिद में जुमे की नामज से पहले तब तनाव बड़ गया जब यहां एक पॉलीथिन में मांस और जानवर का कटा सिर मिला. जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, मौके पर तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह साजिशन किया गया कृत्य है, ताकि शांति भंग की जा सके. 

ये भी पढ़ें: वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों संग मीटिंग करने लगे PM मोदी और दे दिया ये बड़ा आदेश

प्रशासन ने की ये अपील

प्रशासन ने भी लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है. इस मामले में नया अपडेट सामने आने के बाद यूपी Tak आपको सबसे पहले जानकारी देगा.