मेरठ: पत्नी ने पहले पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग की, फिर जीजा के साथ हुई फरार

उस्मान चौधरी

• 03:14 PM • 01 Nov 2023

मेरठ में एक पत्नी ने पहले अपने पति के साथ करवाचौथ की शॉपिंग की और उसके बाद जीजा के साथ फरार हो गई.

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में करवा चौथ के मौके पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने पहले अपने पति के साथ करवाचौथ की शॉपिंग की और उसके बाद जीजा के साथ फरार हो गई. अब पति अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है. पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी की मौत के लिए व्रत रखेगा और अपने बच्चों को वापस पाना चाहता है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले अशोक की शादी 2019 में गंगानगर के अमहेड़ा की रहने वाली प्रिया के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों खुश थे और उनका 18 महीने का एक बेटा भी है. मंगलवार को अशोक मेरठ के एसएसपी ऑफिस पहुंचा और उसने बताया कि उसकी पत्नी उसके जीजा के साथ फरार हो गई, जिसका पता उसको तब पता चला जब वह अपने काम से घर लौटा. आसपास के लोगों ने उसे इसकी जानकारी दी.

अशोक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को करवाचौथ की शॉपिंग भी कराई थी. अशोक का कहना है कि घर में रखे 15000 के जेवर भी पत्नी अपने साथ ले गई. अशोक ने गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी प्रिया और उसके पुत्र को सकुशल बरामद किया जाए और आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी को उसका बहनोई भागा कर ले गया है. प्रार्थना पत्र दिया गया है. पूरी मामले की जांच की जा रही है. जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी.