मऊ विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को MP-MLA कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया

संतोष शर्मा

• 12:15 PM • 25 Aug 2022

मऊ से विधायक और मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari News) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को कोर्ट ने गुरुवार को भगोड़ा घोषित किया. जानकारी के…

UP Tak
Google CTA

मऊ से विधायक और मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari News) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को कोर्ट ने गुरुवार को भगोड़ा घोषित किया. जानकारी के मुताबिक, एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी को लखनऊ पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर भगोड़ा घोषित किया है. कोर्ट ने अब्बास अंसारी मामले में सुनवाई की अगली तारीख 26 सितंबर निर्धारित की है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि लखनऊ के महानगर थाने में शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग के मामले में विधायक अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित किया गया है. गौरतलब है कि 14 जुलाई को लखनऊ के एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था.

अब्बास अंसारी की तलाश में 43 दिन में पुलिस की 12 टीमों ने यूपी समेत 8 राज्यों में 135 जगहों पर छापेमारी की, लेकिन अब्बास का कहीं नहीं पता चल पाया.

बताया गया था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए ही अब्बास पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव में भी वोट डालने नहीं आए थे. वर्तमान में अब्बास अंसारी मऊ विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं.

आपको बता दें कि 12 अक्टूबर 2019 को लखनऊ के महानगर थाने में अब्बास अंसारी के खिलाफ पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी. जांच-पड़ताल के दौरान अब्बास अंसारी के पास से असलहा, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए थे. इसके बाद महानगर पुलिस ने थाने में आईपीसी की धारा 467, 468, 471, 420 और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था.

बाहुबली मुख्तार के बेटे MLA अब्बास अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, क्या अरेस्ट होंगे?