IPL 2023: लखनऊ में विराट की सुरक्षा में चूक, इकाना में अचानक कोहली के पास पहुंचा फैन

यूपी तक

• 09:15 AM • 02 May 2023

Lucknow News: IPL 2023 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान जमकर घमासान हुआ था. मैच के आखिरी पलों…

UP Tak
Google CTA

Lucknow News: IPL 2023 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान जमकर घमासान हुआ था. मैच के आखिरी पलों में विराट कोहली की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के अफगानी क्रिकेटर नवीन-उल-हक़ के साथ हो गई थी. वहीं लखनऊ में खेले गए इस मैच में विराट कोहली के सुरक्षा में चूक भी हुआ, जब एक व्यक्ति मैच के दौरान कोहली के पास जा पहुंचा.

यह भी पढ़ें...
मैच में विराट के पास पहुंचा शख्स

दरअसल, आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे, तो फैंस उन्हें देखकर जोर-जोर से कोहली-कोहली के नारे लगा रहे थे. कोहली ने भी उनका उत्साह देखते हुए इशारे के जरिये उन्हें और जोर से चिल्लाने के लिए कहा. इस बीच एक फैन कोहली से मिलने मैदान पर पहुंच जाता है. कोहली को देखते ही फैन अपने घुटनों पर बैठ जाता है और फिर कोहली उसे उठाकर कुछ बातचीत करते नजर आते हैं. बीच मैच में कोहली के पास इस तरह से किसी फैन का पहुंच जाना स्टेडियम के सुरक्षा व्यवस्था.

इसे भी पढ़ें – जानें कौन है लखनऊ की टीम का अफगानी खिलाड़ी नवीन उल हक, जिसने लिया विराट कोहली से पंगा
RCB ने जीता मुकाबला

बता दें कि सोमवार को IPL 2023 का 43वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (LSG vs RCB) के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाये थे. जवाबी पारी में LSG की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 108 रनों पर ढेर हो गई और मैच हार गई. वहीं, इस मैच के दौरान का विराट कोहली (Virat Kohli) और लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच गौतम गंभीर के बीच जोरदार बहस भी देखने को मिला.