भारत की POK में आतंकियों पर एयरस्ट्राइक, उधर अयोध्या में Airstrike मॉक ड्रिल, यहां क्यों? पूरा प्लान जानें

मयंक शुक्ला

• 08:05 AM • 07 May 2025

UP News: भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है और पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी है. इस हमले में 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रशासन अलर्ट पर है.

Inidan army airstrike, airstrike in pok, Pakistan, india pakistan, Ayodhya, Ayodhya News, mock drill, mock drill news

Ayodhya airstrike mock drill news

Google CTA

UP News: भारतीय सेना ने देर रात पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है. सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बड़ी एयरस्ट्राइक की है और पाकिस्तान में 9 ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. सूत्रों के माने तो भारत के इस बदले में 90 से अधिक आतंकी ढेर हुए हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है.

यह भी पढ़ें...

भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनज़र अयोध्या में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर आज यानी 7 मई के दिन शाम 7 से 7.30 बजे तक एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. दरअसल राम मंदिर की वजह से अयोध्या अतिसंवेदनशील क्षेत्र है. 

अयोध्या में क्या होगा?

मिली जानकारी के मुताबिक, ड्रिल का प्रारंभ आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देने से होगी. इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद की जाएगी, जिसे ब्लैक आउट कहा जाएगा. इसके ठीक दो मिनट बाद सायरन बजेगा और संभावित विस्फोट जैसी परिस्थितियों की मॉक ड्रिल कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: भारत ने आतंकी ठिकाने पर हमला कर लिया पहलगाम का बदला, ऑपरेशन सिंदूर पर आया CM योगी का पहला रिएक्शन 

इसके बाद मॉक ड्रिल टीम द्वारा सिग्नल मिलने पर ब्लैक आउट समाप्त कर फिर से दो मिनट का सायरन बजेगा.ड्रिल में अग्निशमन, खोज व बचाव और प्राथमिक उपचार की गतिविधियां भी शामिल होंगी. एनसीसी और होमगार्ड के जवान भी इस अभ्यास में सुरक्षा बलों की मदद करेंगे. यही अभ्यास महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में भी किया जाएगा.

जिलाधिकारी ने की ये अपील

अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल के दौरान इनवर्टर या जनरेटर का उपयोग न करें और आपात सेवा में लगे अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें.

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जानकारी देते हुए बताया, यह अभ्यास पुष्पराज चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा तहसील तिराहा और राजकीय इंटर कॉलेज सहित चार प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा.