ऋषिकेश में स्कूटी पर चढ़ उसे दौड़ा ले गया सांड! CCTV में कुछ ऐसा रिकोर्ड हुआ जो आपने कभी नहीं देखा होगा

यूपी तक

03 May 2025 (अपडेटेड: 03 May 2025, 10:56 AM)

UP News: उत्तराखंड के ऋषिकेश से बेहद ही हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक सांड स्कूटी को दौड़ाता हुआ दिख रहा है. ये मामला कुछ ऐसा है, जिसको शायद ही आपने इससे पहले कभी देखा या सुना होगा.

rishikesh, rishikesh news, up news, up viral news, up viral video, rishikesh viral video, rishikesh viral news, uttarakhand, uttarakhand news, rishikesh bull on scooty, bull driving scooty, ऋषिकेश

UP News

Google CTA

UP News: उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है. इस वीडियो को देखकर हर कोई चौंक रहा है. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रही है और लोग अपने-अपने तरीके से इस वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं. 
दरअसल वीडियो में जो दिख रहा है, वह काफी अजीब है. यहां एक सांड खड़ी स्कूटी को दौड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें...

सांड अपने सींगों से अचानक सड़क पर खड़ी स्कूटी को उठाता है और फिर दौड़ लगा देता है. वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है जैसे कि  सांड ही स्कूटी चला रहा हो. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब सीसीटीवी कैमरे की ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही है.

वीडियो को देखकर हर कोई हैरान

वायरल सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांड अचानक सड़क पर खड़ी स्कूटी के पास आता है. फिर वह स्कूटी को उठाता है और उसे तेज रफ्तार से सड़क पर घसीट देता है. सांड काफी तेज रफ्तार में स्कूटी को घसीटता है और काफी दूर ले जाकर उसे दीवार से टकरा देता है. 

ये भी पढ़ें: उस्मान के कांड की वजह से उबला नैनीताल और मस्जिद तक में हुआ पथराव, पूरा शहर बंद, आखिर किया क्या?

वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे सांड किसी बात का गुस्सा इस स्कूटी पर निकल रहा है. मौके पर मौजूद लोग ये सीन देखकर चौंक जाते हैं और हैरान रह जाते हैं. सांड और स्कूटी का ये सीन देखकर किसी को भी भरोसा नहीं होता और वह हक्का-बक्का रह जाते हैं. 

सांड ने जिस तरह से स्कूटी को दीवार पर जाकर पटका है, उससे ये साफ है कि स्कूटी के मालिक को अब अपनी स्कूटी ठीक करवानी पड़ेगी और उसका खर्चा होगा. सांड की इस हरकत ने सभी को हैरान करके रख दिया है. राहत की बात ये भी है कि सांड के गुस्से का शिकार कोई स्कूटी सवार नहीं बना.

देखिए वीडियो