शर्मनाक! पीलीभीत में शव को नसीब नहीं हुई सड़क, गंदे नाले से गुजर ले जाना पड़ा श्मशान घाट

सौरभ पांडेय

• 04:43 AM • 29 Sep 2022

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. दरअसल, पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक के रौहतनिया गांव में जमुना देवी नामक महिला…

UpTak

UpTak

Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है.

दरअसल, पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक के रौहतनिया गांव में जमुना देवी नामक महिला की बीते रविवार को मौत हो गई थी.

सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए शव को श्मशान स्थल ले जाना था, लेकिन गांव में वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था.

एक रास्ता था भी लेकिन वह इतना पतला कि एक आदमी ही वहां से निकल सकता था, तो भला पगडंडी से चार कंधे शव लेकर कैसे गुजरते?

ऐसे में टिकटी लेकर (जिस पर शव रख कर ले जाते हैं) 4 ग्रामीण गंदे नाले में उतर गए और यहां से गुजरने के बाद महिला का अंतिम संस्कार कराया गया.

इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

ऐसी ही और खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें