देवर संग भागने वाली अर्शी लौटी तो 'दाढ़ी वाले' शौहर ने दे दिया तलाक फिर वो कहने लगी- मेरे पति में कुछ खराबी है

उस्मान चौधरी

• 06:07 PM • 01 May 2025

Meerut News: मेरठ में पत्नी को पति की दाढ़ी पसंद नहीं आई, देवर संग भागी, लौटकर मांगे ढाई लाख, पति ने थाने के बाहर दे दिया तलाक.

Meerut News

Meerut News

Google CTA

Meerut News: मेरठ में एक अजीबो-गरीब पारिवारिक ड्रामा चर्चा में है. वजह है एक पत्नी, जिसे कथित तौर पर अपने शौहर की दाढ़ी पसंद नहीं थी और इस वजह से वह अपने क्लीन शेव देवर के साथ फरार हो गई. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. लौटने के बाद महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया. अब महिला ने इसके बदले 2.5 लाख रुपये की डिमांड रख दी है. खबर में आगे जानिए क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें...

शादी के 7 महीने बाद ही बिगड़े रिश्ते

मेरठ के लिसाड़ी गेट स्थित उज्जवल गार्डन निवासी शाकिर का निकाह सात महीने पहले इंचौली की अर्शी से हुआ था. शादी के कुछ दिनों बाद ही अर्शी ने पति शाकिर पर दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसका कहना था कि उसे दाढ़ी वाले पुरुष पसंद नहीं हैं. इस बात को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़े होने लगे.

कहा निकाह जबरन हुआ, फिर देवर संग हो गई फरार

अर्शी ने यह भी आरोप लगाया कि उसका निकाह जबरन कराया गया. वहीं शाकिर ने जब दाढ़ी कटवाने से इनकार कर दिया तो विवाद और बढ़ गया. इसके बाद अर्शी, अपने क्लीन शेव देवर के साथ 3 फरवरी को फरार हो गई. शाकिर ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: उस्मान के कांड की वजह से उबला नैनीताल और मस्जिद तक में हुआ पथराव, पूरा शहर बंद, आखिर किया क्या?

पुलिस दबाव के बाद लौटी महिला, फिर हुआ हंगामा

पुलिस ने जब महिला और उसके परिजनों पर दबाव बनाया, तो बुधवार शाम अर्शी अपने देवर के साथ घर लौट आई. परिजनों के पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ. शाकिर ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और सभी को थाने ले जाया गया.

ढाई लाख रुपए की डिमांड, पति ने दे दिया तलाक

थाने में अर्शी ने साफ कह दिया कि वह अब अपने देवर के साथ ही रहना चाहती है. उसने पति से तलाक के बदले ढाई लाख रुपए की मांग की. साथ ही कहा कि उसका फरार होने का कारण दाढ़ी नहीं बल्कि पति की 'खराबी' है. शाकिर ने माफी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब अर्शी नहीं मानी तो थाने के बाहर ही तीन तलाक दे दिया. अब अर्शी देवर के साथ चली गई है और ढाई लाख की मांग पर अड़ी है. शाकिर का कहना है कि अब जो भी फैसला पंचायत या परिवार में होगा, वह उसे मंज़ूर होगा.