हापुड़ में 3 बच्चों का मां लक्ष्मी पति के चचेरे भाई संग हुई फरार, साथ में घर से ले गई ये कीमती सामान

यूपी तक

• 07:29 PM • 21 Apr 2025

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला अपने पति के चचेरे भाई के साथ फरार हो गई. जाते-जाते वह घर से नकदी और गहने भी ले गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Representative Image

Representative Image

Google CTA

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक महिला के अपने पति के चचेरे भाई के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. महिला के साथ-साथ घर से नकदी और गहनों के गायब होने की बात भी सामने आई है. इस घटना से पति सदमे में है और उसने पुलिस से मामले की शिकायत की है.

यह भी पढ़ें...

मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है. अर्जुन नामक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी लक्ष्मी नाम की महिला से वर्ष 2017 में हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा. अर्जुन वाहन रंगने का काम करता है. अर्जुन के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी पत्नी लक्ष्मी अचानक घर से लापता हो गई. खास बात यह है कि उसके साथ अर्जुन का चचेरा भाई भी गायब हो गया, जो उसी के पड़ोस में रहता है.

ये भी पढ़ें: शादी से 10 दिन पहले बिजनौर की भावना शर्मा को रोड पर ही पिता-बहन के सामने मार दी गई गोली, हत्यारा ये निकला

अर्जुन ने बताया कि लक्ष्मी जाते समय घर से 15,000 रुपये नकद और कुछ कीमती गहने भी अपने साथ ले गई. परिवार ने दोनों की काफी तलाश की और फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. घटना की जानकारी मिलने पर अर्जुन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला और युवक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा. फिलहाल इस मामले ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है.