दुनिया के सामने दीदी कहता और अंदर खाने थे अलग ही संबंध! सोनम रघुवंशी के आशिक राज कुशवाहा की मां ने ये बोल चौंकाया

यूपी तक

• 12:44 PM • 11 Jun 2025

Raja Murder Case Latest Updates: राज कुशवाहा की मां ने अपने बेटे को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने राज और सोनम के रिश्ते को लेकर भी चौंकाने वाली बात बताई है. उनका कहना है कि राज तो सोनम को दीदी कहता था.

Sonam Raghuvanshi Latest Updates, Sonam Raghuvanshi news, Raja Raghuvanshi murder case, Raja Raghuvanshi case, Sonam Raghuvanshi pregnant, Operation Honeymoon Meghalaya, honeymoon murder case latest

Sonam Raghuvanshi case

Google CTA

Raja Murder Case Latest Updates: मेघालय हनीमून मर्डर केस में इंदौर की सोनम रघुवंशी पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. आरोप है कि सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को मेघालय में हनीमून के दौरान मरवा दिया. सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ राजा के मर्डर की पूरी साजिश रची.

यह भी पढ़ें...

अब सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा पुलिस की गिरफ्त में हैं. पुलिस ने भाड़े के हत्यारों को भी पकड़ लिया है, जिन्होंने सोनम और राज के कहने पर राजा की हत्या की थी. इसी बीच सोनम के प्रेमी और हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाहा की मां ने अपने बेटे को लेकर सनसनीखेज दावा किया है.

ये बोलीं राज कुशवाहा की मां

राज कुशवाहा की मां का कहना है कि उनका बेटा राज सोनम को दीदी बोलता था. राज की मां ने ये भी बताया है कि सोनम के राज के पास फोन भी आते थे. मगर वह उसे दीदी ही बोलता था. राज की मां ने कहा कि उनके बेटे ने कभी भी उन्हें कुछ नहीं बताया. 

राज कुशवाहा की मां ने इस दौरान ये भी साफ किया कि उनका बेटा राज, राजा और सोनम की शादी में शामिल नहीं हुआ था. राज की मां ने ये भी बताया कि जब राज, राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था तो घर आकर काफी रोया था. बता दें कि राज कुशवाहा के दोस्त का भी कहना था कि राज सोनम को दीदी कहता था.

सोनम के परिवार ने किया था रिश्ते का विरोध

जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि सोनम के परिवार को राज और सोनम के रिश्तों के बारे में जानकारी थी. सोनम ने शादी की बात भी की थी. मगर परिवार ने इसका विरोध किया था. दरअसल राज कुशवाहा, सोनम के पिता की फैक्ट्री में नौकर था. राज सोनम से 5 साल छोटा भी था. 

ऐसे में सोनम और राज ने साजिश रची. सोनम ने राजा से शादी की. सोनम राजा की विधवा बनना चाहती थी. उसे लगता था कि राजा की मौत के बाद परिवार राजा की विधवा होने पर उसकी शादी राज से करवा देंगे. बताया जा रहा है कि इसी साजिश के तहत सोनम अपने पति राजा को हनीमून के लिए मेघालय ले गई और वहां साजिश के तहत उसकी हत्या करवा दी.