मैं खालू की बीवी बनकर ही रहूंगी... मौसा शकील के प्यार में पागल हुई भांजी ने बीच सड़क काटा हंगामा, सन्न रह गए लोग

UP News: फतेहपुर में भांजी अपने ही मौसा (खालू) के साथ रहने की जिद पर अड़ी. बीच सड़क पर चिल्लाकर कहा- "बीवी बनकर रहूंगी." रिश्तों को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो सामने आया.

Fatehpur News

नितेश श्रीवास्तव

25 Feb 2026 (अपडेटेड: 25 Feb 2026, 11:36 AM)

follow google news

UP News: "मेरा नाम अलविया बानू है. ये मेरे खालू हैं और अब मैं इन्हीं के साथ रहना चाहती हूं बीवी के रिश्ते से..." यह बयान उस युवती का है जिसने फतेहपुर की सड़कों पर घंटों तमाशा खड़ा कर दिया. युवती की जिद और उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया. 

यह भी पढ़ें...

बीच सड़क पर हुआ ड्रामा

मामला फतेहपुर के शादीपुर इलाके का है. एक युवती अपने मौसा मोहम्मद शकील के घर आई थी. जब उसके परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर वापस गांव ले जाने लगे, तो युवती चीखने-चिल्लाने लगी. वह ऑटो से उतरने की कोशिश करती रही और बार-बार एक ही बात दोहराती रही कि उसे अपने खालू के साथ ही रहना है. सैकड़ों तमाशबीनों की मौजूदगी में युवती ने साफ कह दिया कि वह मौसा की पत्नी बनकर रहना चाहती है. जब लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की कि मौसा पहले से शादीशुदा हैं, तो उसने अड़ते हुए कहा, "सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है."

मदद के लिए आई थी भांजी पर मौसा से ही लगा बैठी दिल

इस पूरे विवाद की जड़ 18 महीने पुरानी है. मौसा शकील की पत्नी चांदनी ने बताया कि अलविया उनकी सगी बहन की बेटी है.  करीब डेढ़ साल पहले जब चांदनी के बच्चे का जन्म हुआ था तब ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए अलविया को घर बुलाया गया था.  चांदनी का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति और भांजी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इस अवैध रिश्ते को लेकर घर में कई बार तनाव हुआ और मारपीट तक की नौबत आई. 

पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला

सड़क पर घंटों चले इस ड्रामे के बावजूद परिजनों ने लोक-लाज के डर से अभी तक थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है. परिजन युवती को जबरन अपने साथ ले गए हैं, लेकिन इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.