हनीमून पर गए राजा को सोनम रघुवंशी ने किस तरह दिलवाई दर्दनाक मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज है दिल दहलाने वाली कहानी

यूपी तक

• 01:45 PM • 10 Jun 2025

UP News: राजा रघुवंशी की लाश मेघालय पुलिस को 2 जून के दिन गहरी खाई में मिली थी. मेघालय में ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया था. अब सामने आया है कि कितने दर्दनाक तरीके से साजिश रचकर सोनम और उसके प्रेमी ने राजा को मौत दिलवाई थी.

Raja Raghuvanshi Murder, Sonam Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi news, Raja Raghuvanshi postmortem report, Sonam Raghuvanshi Accused, Indore Couple Case, Honeymoon Murder Case, Raj Kushwaha

UP News (राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी)

Google CTA

UP News: अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी का ये सफर आखिरी सफर साबित हुआ. आरोप है कि सोनम पहले से ही मेघालय में पति की मौत की कहानी लिख चुकी थी. जैसे ही इंदौर का ये कपल मेघालय पहुंचा, पत्नी ने हत्या की योजना को धरातल पर उतार दिया और पति राजा को दर्दनाक मौत दे दी गई. 

यह भी पढ़ें...

जानिए कैसे दी गई राजा को मौत?

2 जून के दिन मेघालय पुलिस को सर्च अभियान के दौरान गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव मिला. शव की पहचान राजा के हाथ में बने टैटू से हो सकी. बताया जा रहा है कि शव काफी बुरी हालत में था. मेघालय में ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया, जिसमें सब कुछ सामने आ गया कि राजा को किस बेरहमी से मारा गया था.

ये भी पढ़ें: शादी के बाद सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाहा से कर रही ये सारी बातें, चैट्स जान दंग रह जाएंगे

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राजा के सिर पर 2 वार किए गए थे. ये वार धारदार हथियार से हुए थे. ये वार इतने तेज और गहरे थे कि राजा की मौत इन्हीं वार से हो गई थी. एक जख्म सिर के पीछे था तो दूसरा सिर के आगे था. पोस्टमॉर्टम से साफ था कि हत्याकांड के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था. हत्या करके शव को गहरी खाई में डाल दिया गया था, जो पुलिस ने 2 जून के दिन बरामद किया था. 

घटना की पूरी टाइमलाइन 

11 मई के दिन इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई. 20 मई के दिन दोनों हनीमून के लिए मेघालय चले गए. 22 मई के बाद से दोनों लापता हो गए. फिर एक सुनसान इलाके में इनकी स्कूटी मिली. 2 जून के दिन राजा का शव बरामद किया गया. मगर तब तक सोनम का कुछ पता नहीं चला. एनडीआरएफ की टीम सोनम को खोज रही थी. अनहोनी की आशंका थी. मगर मेघालय एसटीएफ ने केस का खुलासा कर दिया और इसी बीच सोनम ने यूपी के गाजीपुर में रात के समय सरेंडर कर दिया. आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा को मरवा डाला. केस में आरोपी भाड़े के हत्यारे भी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

ये भी पढ़ें: शादी के 3 दिन में ही राजा की इस कोशिश पर सोनम रघुवंशी का मूड हुआ ऑफ फिर रची साजिश