सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भयानक एक्सिडेंट, देखें कैसे उड़े BMW के परखच्चे

सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बीएमडब्ल्यू कार और कंटेनर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बीएमडब्ल्यू कार सवार 4 लोगों…

आलोक श्रीवास्तव

• 01:28 PM • 14 Oct 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बीएमडब्ल्यू कार और कंटेनर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई.

इस हादसे में बीएमडब्ल्यू कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

ये हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 83 हुई है.

बताया जा रहा है कि मृतक उत्तराखंड के रहने वाले हैं.

आनन-फानन में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को बाहर निकलवाया गया.

ये हादसा वहीं हुआ जहां पिछले दिनों बारिश से सड़क धंस गई थी और बड़ा गड्‌ढा हो गया था.

बताया जा रहा है कि आनन-फानन में सड़क बना दी गई जो ठीक से नहीं बनी. फिर ट्रैफिक को वन-वे किया गया जिससे कार और कंटेनर आमने-सामने भिड़ गए.