डीजे पर डांस कर रही थी लड़कियां, तभी आजमगढ़ में दलित-मुस्लिम समाज के बीच मचा भारी बवाल, क्या हुआ ऐसा?

राजीव कुमार

• 02:47 PM • 04 Jun 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दलित और मुस्लिम समाज के बीच मारपीट हुई है. इस मारपीट में 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानिए आखिर दोनों समाजों के बीच ये टकराव क्यों हुआ?

Azamgarh, Azamgarh News, Azamgarh Viral news, Azamgarh Viral video, Azamgarh Dalit Muslim, Dalit Muslim vivad, Azamgarh Police, UP News, UP Viral news, UP Viral video, आजमगढ़, आजमगढ़ न्यूज, आजमगढ़ दलित मुस्लिम, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां दलित और मुस्लिम समाज के बीच टकराव हुआ है. दरअसल दलिक समाज में शादी थी. महिलाएं और बच्चियां डीजे पर डांस कर रही थीं. आरोप है कि मुस्लिम समाज के लोग महिलाओं और बच्चियां का वीडियो बना रहे थे. जब इसका दलित समाज ने विरोध किया तो दोनों समाज के लोगों का आमना-सामना हो गया.

यह भी पढ़ें...

आरोप है कि इस दौरान दलित समाज की महिलाओं और लड़कियों पर कमेंट भी किए गए. इसके बाद ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इस टकराव में कई महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों को काबू किया है. पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: अमरोहा में दलित और यादव समाज के बीच जबरदस्त भिड़ंत क्यों हुई? मौके पर पहुंची भीम आर्मी और पुलिस तो ये हुआ

भद्दे कमेंट से शुरू हुआ विवाद

ये पूरा मामला आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना अंतर्गत बम्होर गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, दलित समाज की शादी में बच्चियों और महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं. गांव के ही मुस्लिम समाज के युवक महिलाओं और लड़कियों पर भद्दे कमेंट कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे. 

दलित समाज की महिलाओं और पुरुषों द्वारा इसका विरोध किया गया. मगर दूसरा पक्ष नहीं माना. ऐसे में विवाद हो गया और दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने दलित समाज के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. एसपी सिटी आजमगढ़ का कहना है कि दलित समाज की शादी में डीजे पर चल रहे डांस का वीडियो बनाने से मना करने पर विवाद हुआ है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को जेल भेजेगी. फिलहाल मौके पर शांति है.

ये भी पढ़ें: बागपत में फौजियों को भेजकर अपने ताऊ को ही दहशत में लाए थे कश्मीर में तैनात कर्नल तरुण कुमार, अब पुलिस ने ये किया