पहले प्राइवेट फोटो वायरल किए फिर बोला मंडप से उठा लूंगा...कौशांबी में सिरफिरे ने लड़की का जीवन यूं किया नरक

अखिलेश कुमार

• 12:28 PM • 01 May 2025

Kaushambi News: कौशांबी में एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती की प्राइवेट तस्वीरें वायरल कर दीं और मंडप से उठाने की धमकी दी. पुलिस सुरक्षा में शादी सम्पन्न कराई गई.

Representative Image

Representative Image (Photo AI)

Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती की जिंदगी को नरक बना दिया. पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती की शादी तय थी, लेकिन एक युवक ने उसकी प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शायर कीं, जो वायरल हो गईं.  इतना ही नहीं युवक ने उसके ससुराल वालों को भी अनाप-शनाप बातें कहीं. यही नहीं, उसने युवती के ससुराल वालों को भी धमकाया और मंडप से लड़की को उठा ले जाने की धमकी दे डाली.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने किए फिर ये इंतजाम

युवती और उसके परिजन इस पूरे प्रकरण से बुरी तरह डर गए. मजबूर होकर पिता ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी. शादी के दौरान हर रस्म पुलिस की कड़ी निगरानी में पूरी हुई. मंडप में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि कोई अनहोनी न हो सके. शादी सकुशल सम्पन्न होने के बाद पिता ने पुलिस का आभार जताया और राहत की सांस ली.

ये भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर गई इटावा की दुल्हन हुई थी 2 घंटे के लिए गायब, जब वापस लौटी तब तक हो चुके थे बड़े कांड, गजब मामला

सीओ अभिषेक सिंह ने ये बताया

मामले में सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले परिवार ने थाना में तहरीर दी थी. इसमें कहा गया था कि गांव का एक युवक उनकी बेटी की शादी में दिक्कत कर रहा है और युवती के होने वाले ससुराल पक्ष में उसके बारे में गलत बातें बता रहा है. प्राप्त तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो इसलिए मंडप आउए पूरी शादी में फोर्स लगाई गई थी. फिलहाल, शादी सकुशल संपन्न हो गई है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.