फिरोजाबाद: छिपकली घुसने से 10 फीट गहरे नाले में गिरी कार? जानिए इस अजीबोगरीब मामले को

सुधीर शर्मा

• 09:01 AM • 05 Nov 2022

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि फिरोजाबाद के रहना रोड पर एक बड़ा नाला है,…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है.

आपको बता दें कि फिरोजाबाद के रहना रोड पर एक बड़ा नाला है, जिसके साइड में बैरिकेडिंग या डिवाइडर के तौर पर ईटों की चबूतरे बनाए गए हैं.

इस इलाके में दुकान चालाने वाले शख्स बृजेश ने बताया कि उन्होंने अपनी कार नाले के सहारे खड़ी कर दी थी.

बृजेश के मुताबिक, उसी समय कार के अंदर छिपकली आ गई और वह हैंडब्रेक लगाकर बाहर आ गए.

बृजेश के अनुसार, जिस दौरान उनका स्टाफ कार से छिपकली निकाल रहा था, तो उस समय गलती से हैंडब्रेक फ्री हो गया.

इसके बाद कार आगे की तरफ चल पड़ी और डिवाइडर को तोड़ते हुए नाले में गिर गई.

गनीमत यह रही कि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ. बाद में क्रेन द्वारा कार को बाहर निकाला गया.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें