देवर विशाल के साथ रहने लगी थी इटावा की रोशनी, दोनों ने उठा लिया घातक कदम, अब उनके 3 माह के बच्चे का क्या होगा?

अमित तिवारी

• 09:45 AM • 05 Apr 2025

Etawah News: इटावा में देवर विशाल और भाभी रोशनी ने पारिवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या की. तीन माह के बच्चे का भविष्य अधर में, पुलिस जांच जारी. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंपे गए.

Etawah News

Etawah News

Google CTA

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक हैरअंगेज मामला सामने आया है. यहां विशाल नामक युवक और रोशनी नाम की महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों देवर भाभी थे, लेकिन पति-पत्नी की तरह रहते थे.  जानकारी मिली है कि दोनों का तीन साल का एक बच्चा भी है, जिसका मुंडन कार्यक्रम होना था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम कराया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक क्लेश के चलते विशाल और रोशनी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. मृतक महिला रोशनी के पिता दीनदयाल का कहना है कि 'मैंने अपनी बेटी की शादी राहुल के साथ की थी. शादी के बाद से राहुल बाहर रह रहा था, तो रोशनी अपने देवर विशाल के साथ रहने लगी थी. हम लोगों को सूचना मिली कि बेटी रोशनी ने आत्महत्या कर ली है. जैसे ही हम लोग पहुंचे तो पता चला कि देवर विशाल ने भी आत्महत्या कर ली है. कारण हम लोगों को नहीं पता है.' 

ये भी पढ़ें: पवन सिंह के 'लॉलीपॉप' ने तो यूट्यूब का मीटर फाड़ दिया, जबसे रिकॉर्ड हुआ तबसे दौड़ रहा है सरपट
 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 'रोशनी नाम की महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी. पहले महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाई उसके कुछ देर बाद शख्स ने भी आत्महत्या कर ली. दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है. उनके बीच एक बच्चा भी है. पारिवारिक क्लेश की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है. In