शादी से एक दिन पहले रात के समय बाथरूम गई थी दीक्षा सिंह, जिंदा बाहर नहीं लौटी, अंदर उसके संग क्या हुआ?

अंकुर चतुर्वेदी

06 May 2025 (अपडेटेड: 06 May 2025, 03:32 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 22 साल की दीक्षा का विवाह सोमवार के दिन होना था. मगर रविवार रात ही उसकी मौत हो गई. जिस तरह से उसकी मौत हुई, वह जान आप भी सन्न रह जाएंगे. आखिर उसके साथ क्या हुआ?

Budaun, Budaun News, Budaun Viral news, Budaun Viral, up news, up viral news, bride dies, बदायूं, बदायूं न्यूज, दुल्हन की मौत, दुल्हन, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना इस्लाम नगर में रहने वाली 22 साल की दीक्षा के विवाह की तैयारियां चल रही थीं. पूरा परिवार बेटी की शादी के लिए लगा हुआ था. घर में खुशियां थी. दीक्षा भी अपनी शादी को लेकर काफी खुश थी और घर में डांस भी हो रहे थे. मगर जिस घर से दीक्षा की डोली उठनी थी, उसी घर से दीक्षा की अर्थी उठी है. यहां कुछ ऐसा हुआ है, जिसे जान हर कोई सकते में हैं.

यह भी पढ़ें...

दरअसल अपनी शादी से एक दिन पहले दीक्षा की मौत हो गई है. जिस तरह से दीक्षा की मौत हुई है, उसने सभी को हिला दिया है. दीक्षा देर रात 12.30 बजे बाथरूम गई और वहां मरी मिली. युवती को घबराहट हुई, जिसके बाद वह बाथरूम चली गई थी. मगर वहां वह बेहोश हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ के होटल रूम में टीचर चंद्रभान 8वीं की छात्रा को लेकर गया, कोई भी जिंदा बाहर नहीं आया, फिर ये कहानी पता चली

मुरादाबाद से आनी थी बारात  

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती की बारात मुरादाबाद से आने वाली थी. इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव के रहने वाले दिनेश पाल सिंह की बेटी दीक्षा (22) की शादी की तैयारियां कई दिनों से चल रहीं थीं. शादी के चलते रविवार को हल्दी की रस्म में दीक्षा ने अपनी बहनों और रिश्तेदारों के साथ डांस भी किया. मगर उसी दिन रात 12.30 बजे उसकी मौत हो गई.

माना जा रहा है कि युवती को हार्ट अटैक की वजह से हुई है. जब युवती काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज दी. मगर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई. इसके बाद गेट तोड़ा तो युवती जमीन पर पड़ी हुई मिली. बाथरूम जाने से पहले दीक्षा को घबराहट हुई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि हार्ट अटैक ही युवती की मौत की वजह बना है.

ये भी पढ़ें: रात को सोते हुए लगा दिए 39 रुपये, सुबह उठा तो बना 4 करोड़ का मालिक, कौशांबी के मंगल सरोज की जिंदगी बदली

जो रिश्तेदार शादी में आए उनके सामने ही हुआ अंतिम संस्कार

बता दें कि दीक्षा के शव का परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया है. युवती की शादी के लिए जो रिश्तेदार घर में आए थे, वही लोग युवती के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है.