UP Weather Update: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान... 23 जनवरी को इन 40+ जिलों में होगी बारिश 

यूपी तक

21 Jan 2026 (अपडेटेड: 21 Jan 2026, 05:51 PM)

UP Weather Update: 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश. लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने 23 जनवरी के लिए बेहद डराने वाला अपडेट जारी किया है. प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान न केवल भारी बारिश होगी, बल्कि 15 जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है. बादलों की गरज और बिजली कड़कने (वज्रपात) के साथ यह आंधी-तूफान पूरे उत्तर और मध्य यूपी को अपनी चपेट में लेगा.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में चलेगी 50km/h की रफ्तार से आंधी और होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और मेघगर्जन की संभावना सबसे अधिक है:

लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

मेघगर्जन और बिजली गिरने का अलर्ट

बारिश के साथ-साथ इन सभी इलाकों में वज्रपात का भी खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. 23 जनवरी को मौसम की तीव्रता अपने चरम पर होगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी.