गाजियाबाद के जिस कादिर को पकड़ते समय की गई कॉस्टेबल सौरभ की हत्या, उसकी आलीशान कोठी-साम्राज्य देख दंग रह जाएंगे

अरविंद ओझा

26 May 2025 (अपडेटेड: 26 May 2025, 01:38 PM)

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के नाहल गांव में नोएडा पुलिस की टीम पर फायरिंग की गई और सिपाही सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल नोएडा पुलिस लूट के आरोपी बदमाश कादिर उर्फ मंटा को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी. तभी पुलिस पर फायरिंग और पथराव हुआ. अब कादिर की गांव में आलीशन कोठी भी सामने आई है.

Ghaziabad Police Attack, Ghaziabad Police, Attack on Ghaziabad Police, Ghaziabad Police vs Criminals, Police Constable Died in Ghaziabad Encounter, Ghaziabad Encounter News, Ghaziabad Police Constable Shot Dead

UP News

Google CTA

UP News: बीते देर रात गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में जो हुआ, उसने पूरे उत्तर प्रदेश को हिला कर रख दिया. दरअसल नोएडा पुलिस की एक टीम गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के नाहल गांव में पहुंची. इस गांव में पुलिस जब भी आती थी, अलर्ट ही रहती थी, क्योंकि यहां रेड मारते समय पुलिस पर पहले भी हमले हो चुके थे. मगर इस बार यहां पुलिस के साथ जो हुआ, उसका अंदाजा किसी को नहीं था.

यह भी पढ़ें...

दरअसल नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट कांड में वांटेड चल रहा बदमाश कादिर उर्फ मंटा अपने गांव में छिपा हुआ है. नोएडा पुलिस रविवार रात करीब 12.30 बजे गांव में रेड मारने पहुंची. पुलिस ने आरोपी को उसकी आलीशान कोठी से दबोच लिया. पुलिस टीम जैसे ही बदमाश को उसकी कोठी से बाहर लेकर पहुंची, तभी बदमाश कादिर ने शोर-मचाना शुरू कर दिया कि उसे पकड़ लिया गया है. इसी दौरान गांव में स्थित पंचायत भवन के पास मौजूद कादिर के 8 से 10 साथियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान कादिर के साथियों ने गोलियां भी चलाई जो कॉन्स्टेबल सौरभ के सिर में जा लगी और उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में कादिर को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर भीड़ ने किया हमला, कॉन्स्टेबल सौरभ को गोली ही मार दी

कादिर ने बनवाई है गांव में आलीशान कोठी

बता दें कि गांव में कादिर ने अपने लिए आलीशान कोठी बनवाई थी. कादिर इस इलाके का हिस्ट्री शीटर है. उसके खिलाफ लूट समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज है. नोएडा में भी कादिर के खिलाफ लूट के कई मामले दर्ज हैं. गांव में कादिर ने जो कोठी बनवाई थी, वह करीब 3 से 4 मंजिल की है.

इस कोठी में कई सारे कमरे हैं. बताया जा रहा है कि रात के समय पुलिस चुपचाप कोठी के अंदर गई और एक कमरे से कादिर को दबोच लिया. बता दें कि कादिर ने अपने दुश्मनों पर नजर रखने के लिए कोठी में पूरा इंतजाम करवाया था.  

कादिर ने कोठी के गेट पर 2 बड़े-बड़े सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे. इन कैमरों से पल-पल की नजर रखी जाती थी. कोठी के गेट के बराबर में दुकान भी हैं और काठी काफी आलीशान तरीके से बनवाई गई है. फिलहाल कादिर के इस कोठी के बाहर पुलिस का पहरा है. जिस तरह से कॉन्स्टेबल सौरभ की गोली मारकर हत्या की गई है, उसने पुलिस को भी हिला कर रख दिया है. पुलिस इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है. कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया है और गोली चलाने वाले उसके साथियों की तलाश की जा रही है.

नाहल गांव में रेड मारना आसान नहीं

बता दें कि गाजियाबाद का नाहल गांव हमेशा से ही पुलिस के लिए सिरदर्द रहा है. यहां रेड मारना पुलिस के लिए कभी आसान नहीं रहा. यहां पहले भी कई बार रेड मारते समय पुलिस पर हमले हो चुके हैं. मगर इस बार यहां पुलिसकर्मी की ही हत्या कर दी गई है.

देखिए वीडियो