महाकुंभ भगदड़ और भीषण जाम को लेकर CM योगी 2 अधिकारियों पर हुए गर्म, लगाई खूब क्लास और ये बोल दिया

कुमार अभिषेक

11 Feb 2025 (अपडेटेड: 11 Feb 2025, 11:30 AM)

UP News: महाकुंभ में भारी भीड़ है और कई किलोमीटर का भीषण जाम लगा हुआ है. इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ 2 अधिकारियों को खूब भड़के हैं.

Maha Kumbh, Maha Kumbh News, Kumbh Mela, Kumbh Mela News, CM Yogi, yogi adityanath, CM yogi adityanath, UP News, prayagraj, prayagraj mahakumbh

CM Yogi on Maha Kumbh

Google CTA

UP News: महाकुंभ में भारी भीड़ है और कई किलोमीटर का भीषण जाम लगा हुआ है. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के आला अधिकारियों की खूब क्लास लगाई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर खासकर प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर और एडीजी ट्रैफिक सत्यनारायण रहे. 

यह भी पढ़ें...

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दोनों अधिकारियों पर खूब भड़के और काफी गर्म भी हुए. इस दौरान सीएम योगी ने भगदड़ का भी जिक्र किया और दोनों अधिकारियों को खूब लताड़ा. 

भड़कते हुए क्या बोले सीएम योगी? 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने इन दोनों अधिकारियों को हड़काते हुए कहा, पूरे प्रयागराज की जिम्मेदारी आप लोगों पर थी, लेकिन चाहे भगदड़ का दिन हो या फिर आम दिनों की भीषण ट्रैफिक और अव्यवस्था, आप लोगों ने गैर जिम्मेदाराना काम किया है.

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, जिस तरीके से आला अधिकारी  मेले के प्रमुख स्नान के दौरान मौके से नदारद रहे, उसे देखते हुए कई अधिकारियों पर सस्पेंशन की करवाई बनती है. 

कई अधिकारी प्रयागराज पहुंचे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ती भीषण भीड़ और बड़े जाम को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कई अधिकारी प्रयागराज पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में इस समय मौनी अमावस्या से भी अधिक भीड़ है. ऐसे में योगी सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है.

आपको ये भी बता दें कि फिलहाल जाम खत्म करने के लिए प्रशासन सड़क पर उतर आया है. कई हाइवे और सड़कों को जाम से मुक्त किया गया है. प्रयागराज के आस-पास जिलों में भी लगा हुआ भीषण जाम को प्रशासन खुलवा रहा है और गाड़ियों की आवाजाही तेज करवा रहा है.