ASI ने संभल में भेजा नीले रंग का नया साइन बोर्ड, इस पर 'शाही जामा मस्जिद' की जगह लिखा है ये नाम 

यूपी तक

• 12:46 PM • 08 Apr 2025

Sambhal News: संभल की शाही जामा मस्जिद फिर से सुर्खियों में है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भेजा गया नया नीला साइन बोर्ड, जिस पर 'जुमा मस्जिद' लिखा है, जल्दी ही सत्यव्रत पुलिस चौकी में पुराने 'शाही जामा मस्जिद' बोर्ड की जगह लगाए जाने की उम्मीद है.

UP Tak

Shahi Jama Masjid, Sambhal, Uttar Pradesh. (Photo: ANI)

Google CTA

Sambhal News: संभल की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा का विषय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भेजा गया एक नया साइन बोर्ड है जिसमें मस्जिद का नाम ‘जुमा मस्जिद’ लिखा गया है. उम्मीद है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाएगा. पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने कहा, "मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगा था, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर इसे हटाकर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा बोर्ड लगा दिया. नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद’ के अनुसार बनाया गया है." शर्मा ने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला बोर्ड लगा हुआ है. एएसआई ने अभी तक इस बारे में कोई समयसीमा नहीं बताई कि बोर्ड कब तक लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: संभल में विनोद ने 3000 देकर पिता की उम्र कराई 21 साल कम, जिन्होंने आधार में घोटाला किया उनके बारे में ये पता चला

गौरतलब है कि पिछले साल 24 नवंबर को संभल की शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल में हिंसा भड़क गई थी. इस घटना में गोलीबारी के कारण चार लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे.