प्रयागराज महाकुंभ में फिर भीषण आग, सेक्टर-18 में अग्निकांड से मचा हड़कंप, अभी तक क्या-क्या पता चला?

यूपी तक

07 Feb 2025 (अपडेटेड: 07 Feb 2025, 12:11 PM)

UP News: प्रयागराज महाकुंभ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक बार फिर भीषड़ आग लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ के सेक्टर-18 में ये आग लगी है.

Mahakumbh, Mahakumbh 2025, Mahakumbh fire, Mahakumbh fire news, kumbh mela fire, kumbh mela news

Mahakumbh

Google CTA

UP News: प्रयागराज महाकुंभ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक बार फिर भीषड़ आग लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ के सेक्टर-18 में ये आग लगी है. आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर हैं. 

यह भी पढ़ें...

प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 18 के शंकराचार्य मार्ग स्थित हरिहरानंद शिविर में ये भीषण आग लगी है. फिलहाल आग को काबू में करने की कोशिश जारी हैं. जनहानि की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है.

100 शिविर जलकर हुए खाक

शिविर में मौजूद लोगों के मुताबिक, आग में लगभग 100 टेंट जलकर राख हो गए. लोगों का कहना है कि आग पीछे से आई और फिर पूरे शिविर में लगती चली गई. इसके बाद लोग अपने-अपने टेंट से भागे. लोगों ने बताया कि 5 मिनट के अंदर ही दमकल गाड़ियां आ गई और 15 मिनट में आग बुझा ली गई. इस अग्निकांड में कोई घायल नहीं हुआ है.

फिलहाल क्या स्थिति है?

अभी जानकारी सामने आई है कि फायर विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. आग की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है. शिविर में रखा सामान खाक हो गया है. पुलिसकर्मी भी लाउडस्पीकर से आग पर काबू पाने की घोषणा कर रहे हैं.

महाकुंभ में पहले भी लग चुकी है आग 

बता दें कि 30 जनवरी के दिन भी प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लगी थी. इसकी चपेट में कई पंडाल आ गए थे. करीब 15 टेंट जलकर राख हो गए थे. उस समय भी फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया था. इससे पहले 19 जनवरी के दिन भी भीषण आग की वजह से महाकुंभ में लगे 18 शिविर खाक हो गए थे. उस दौरान भी किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई थी. फायर विभाग की तत्परा की वजह से अभी तक महाकुंभ में हो रहे अग्निकांड में किसी भी तरह की जनहानि की कोई घटना सामने नहीं आई है.