यूपी में अकेली पड़ी कांग्रेस! भारत जोड़ो यात्रा में नहीं शामिल होंगे अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में…

UP Tak

यूपी तक

• 12:10 PM • 29 Dec 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे.

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि मुझे यात्रा का कोई निमंत्रण नहीं मिला है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी विचारधारा अलग है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक है.

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है.

कांग्रेस नेताओं की मानें तो यात्रा के लिए अखिलेश यादव, मायावती और जयंत चौधरी को न्योता भेजा गया है.

वहीं जयंत चौधरी ने पहले इस यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया था.

बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा यूपी में एक साथ चुनाव लड़ा था.

यहां पढ़ें पूरी खबर