पहले क्लीन चीट के बाद फिर बैठी जांच और अब आई ये बड़ी खबर…संभल के दबंग सीओ अनुज चौधरी फिर चर्चाओं में

यूपी तक

03 May 2025 (अपडेटेड: 03 May 2025, 11:31 AM)

UP News: संभल के दबंग और चर्चिए सीओ अनुज चौधरी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. अब उनको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

CO Anuj Chaudhary, Sambhal CO Anuj Chaudhary, CO Anuj Chaudhary News, Sambhal, Sambhal news, Sambhal police, up news, संभल, सीओ अनुज चौधरी, संभल सीओ अनुज चौधरी, यूपी न्यूज, संभल पुलिस

CO Anuj Chaudhary

Google CTA

UP News: संभल के चर्चित सीओ अनुज चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि संभल सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है. अनुज चौधरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. अब अनुज चौधरी को संभल सर्किल से हटा दिया गया है और उन्हें संभल जिले की चंदौसी सर्किल की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बता दें कि सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी को अब संभल सर्किल का सीओ बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें...

फिर चर्चाओं में अनुज चौधरी

हाल ही में अनुज चौधरी को झटका मिला था. दरअसल विवादित बयानों को लेकर उनके खिलाफ जांच बैठी गई थी. जांच के बाद उन्हें क्लीन चीट दे दी गई थी. मगर अब पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए और अनुज चौधरी को मिली क्लीन चीट पर ही सवाल उठा दिए. इसके बाद अनुज चौधरी पर जांच फिर बैठ गई है. 

बता दें कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अनुज चौधरी पर आरोप लगाया था वह अपने विवादित बयानों और कार्यप्रणाली से पुलिस की नियमावलियों और वर्दी नियमावलियों का उल्लंघन कर रहे हैं. उनकी शिकायत पर ही अनुज चौधरी के खिलाफ जांच बैठी थी. 

होली-जुम्मे वाले बयान पर हुआ था खूब विवाद

संभल के सर्कल ऑफिसर अनुज चौधरी के होली और जुमे की नमाज को लेकर दिए गए बयान पर खूब विवाद हुआ था. सीओ अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज 52 बार, इसलिए यदि किसी को होली के रंगों से परहेज है, तो वे उस दिन घर पर रहें. 

इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने संभल सीओ अनुज चौधरी को निशाने पर लिया था और योगी सरकार को घेरा था. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बयान का समर्थन किया था.