आदित्य भार्गव की अस्थी लेकर प्रयागराज जा रहे थे मां-पिता और पत्नी, उनके साथ क्या हुआ? दिल दहल जाएगा

नितेश श्रीवास्तव

20 Apr 2025 (अपडेटेड: 20 Apr 2025, 10:52 AM)

UP News: 12 अप्रैल के दिन आदित्य भार्गव अपनी पत्नी चारू के साथ ओंकारेश्वर गए थे. यहां आदित्य की नदी में डूबने से मौत हो गई थी. बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था. मगर अब इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

UP News, UP Viral News, UP Viral News, UP Road Accident, UP Road Accident News, Fatehpur, Prayagraj, Jhasni, Fatehpur road accident, Prayagraj Asthi Visarjan, Jhasni Family Death, फतेहपुर सड़क हादसा, प्रयागराज अस्थि विसर्जन, बुजुर्ग दंपति की मौत

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपने जवान बेटे की अस्थियां प्रयागराज ले जा रहे झांसी के बुजुर्ग माता-पिता भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. दोनों की मौत हो गई तो उनकी बहू गंभीर घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है तो वहीं 2 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...

मां-पिता बहू के साथ बेटे की अस्थियां लेकर जा रहे थे प्रयागराज 

12 अप्रैल के दिन राजकुमार शर्मा और उनकी पत्नी कमलेश के बेटे आदित्य भार्गव की मौत हो गई थी. दरअसल आदित्य ओंकारेश्वर में नदी स्नान कर रहे थे. इसी दौरान वह नदी में डूब गए थे. उनका शव 17 अप्रैल को मिला था. इसके बाद अंतिम संस्कार करके माता-पिता बेटे की अस्थियां लेकर प्रयागराज आ रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट की माने तो आदित्य भार्गव नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. वह एमएनसी में काम करते थे. उनकी पत्नी चारू भी नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. दोनों खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रहे थे. मगर आदित्य की मौत के साथ ये पूरा परिवार टूट गया और बिखर गया.

कैसे हुआ हादसा?

ये भीषण हादसा फतेहपुर जिले के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ. यहां रोड पर खड़े डंपर में तेज रफ्तार अर्टिगा कार पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिंदा बचे 2 लोगों की भी हालत बेहद गंभीर है, जिसमें आदित्य की पत्नी चारू भी है. दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है.

बता दें कि इस हादसे में आदित्य के माता-पिता 55 वर्षीय रामकुमार शर्मा, उनकी 50 वर्षीय पत्नी कमलेश भार्गव, आदित्य के रिश्तेदार 35 साल के शुभम और 50 साल के पराग चौब की मौत हो गई है. आदित्य की पत्नी चारू और 12 साल का काश्विक गंभीर घायल हैं. इस घटना ने परिवार में कोहराम मचा कर रख दिया है.