यूपी शासन लिखी गाड़ी पर पहुंचा आदेश मिश्रा और बस स्टैंड पर खड़ी महिला से करने लगा अश्लील बात, रोने लगी वो!

प्रशांत पाठक

27 Oct 2025 (अपडेटेड: 27 Oct 2025, 07:54 PM)

Hardoi Crime News: हरदोई में रोडवेज बस स्टैंड पर पति का इंतजार कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी की कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ था.

Hardori Crime News

तस्वीर में पीड़िता

Google CTA

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मिशन शक्ति की एक बार फिर पोल खुली है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां कोतवाली शहर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर पति का इंतजार कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. आरोपी युवक ने महिला को जबरदस्ती अपनी कार में बिठाने की कोशिश की. महिला के रोने पर उसका पति और आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी गाड़ी समेत पकड़ा गया है. कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ था.

यह भी पढ़ें...

महिला की पूरी आपबीती पर आधारित वीडियो रिपोर्ट यहां नीचे देखिए

पीड़िता बघौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह हरदोई शहर में अपनी बहन के घर आई हुई थी. वापसी के लिए बस स्टैंड पहुंचीं. उसके पति ने फोन पर सूचना दी थी कि वह खुद आकर उन्हें ले लेंगे. अकेले बैठी महिला पति का इंतजार कर रही थी तभी कौशलपुरी मोहल्ला निवासी आदेश मिश्रा नाम का युवक एक कार से वहां पहुंचा. कार में कुछ लोग और सवार थे और कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा था. अकेली बैठी महिला देखकर आरोपी ने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखा और साथ चलने का लालच देते हुए 1000 रुपये भी ऑफर कर दिए.

आरोपी के खिलाफ केस हुआ दर्ज

महिला ने इसका कड़ा विरोध किया और डरकर भागने लगी लेकिन आरोपी ने पीछा करना शुरू कर दिया और कार को उनके आगे रोककर जबरदस्ती बिठाने की कोशिश की. पीड़िता के रोने चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आरोपी की कार को घेर लिया. इसी बीच पीड़िता का पति मौके पर पहुंच गया और तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पीड़िता की तहरीर पर आदेश के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है.

अंकित मिश्रा सीओ सिटी हरदोई ने बताया कि यह प्रकरण थाना कोतवाली शहर का है. अभियुक्त को हिरासत में लेकर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: भाई दूज के दिन उन्नाव के अंकित ने क्यों की अपनी बहन की हत्या? वजह जान दंग रह जाएंगे