बाबा सिद्दीकी जैसे... सीएम योगी को धमकी देने वाली 24 साल की फातिमा के बारे में ये सब पता चला

संतोष शर्मा

03 Nov 2024 (अपडेटेड: 03 Nov 2024, 12:39 PM)

Fatima Woman held for threatening to CM Yogi: मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवती को अरेस्ट किया है. इस युवती की उम्र 24 साल और इसका नाम फातिमा खान बताया जा रहा है.

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी (फाइल फोटो)

Google CTA

Fatima Khan held for threatening to CM Yogi: मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवती को अरेस्ट किया है. इस युवती की उम्र 24 साल और इसका नाम फातिमा खान बताया जा रहा है. यह कथित धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके दी गई थी. युवती ने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि पिछले दिनों एनसीपी अजित पवार गुट के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड ने देशभर में सुर्खियां बंटोरी और लॉरेंस बिश्नोई के कथित आरोपी शूटर यूपी कनेक्शन वाले भी सामने आए, पकड़े गए. इसी बीच सीएम योगी के लिए ऐसा धमकी भरा संदेश आने के बाद मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई और फिलहाल आरोपी फातिमा को अरेस्ट कर लिया गया है. 

कौन है ये फातिमा खान?

मुंबई पुलिस ने रविवार को फातिमा खान को अरेस्ट किया है. फातिमा ठाणे के पास उल्हासनगर की रहने वाली बताई जा रही है. फातिमा ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी कर रखी है. फातिमा के पिता का लकड़ी का कारोबार है. पुलिस के मुताबिक फातिमा अच्छी-खासी पढ़ी-लिखी है, लेकिन मानसिक रूप से स्थिर नहीं है. फातिमा ने सीएम योगी को धमकी क्यों दी, अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.

(पीटीआई के इनपुट के साथ)