UP Weather: 25 अगस्त को यूपी में बारिश का अलर्ट, इन 13 जिलों में जमकर बादल बरसने के आसार
यूपी तक
• 07:00 AM • 25 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त को बारिश का दौर तेज हो सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. जिला-वार अलर्ट में रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, ललितपुर और सोनभद्र शामिल हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त को मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर जबकि पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.


2/7
|
25 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जिला स्तर में भी कई जिलों में भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की श्रेणी में रखा गया है. आखिर कौन-कौन से जिले इस दायरे में हैं? आगे पूरी लिस्ट देखिए.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मौसम विभाग के जिला-वार मैप के मुताबिक, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, ललितपुर और सोनभद्र में 25 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है.


4/7
|
पूर्वी यूपी में 25 अगस्त को कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दोनों हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का खतरा बना हुआ है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त को पश्चिमी यूपी के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 27 से 30 अगस्त तक दोनों हिस्सों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है.


6/7
|
बारिश के साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान में इसी स्तर की बढ़ोतरी का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मौसम विभाग की चेतावनी 25 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 26 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक मान्य है. ऐसे में 25 अगस्त को खासकर ऊपर बताए गए 13 जिलों के लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने और मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है.
ADVERTISEMENT










