UP Weather Update: यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज... अगले 24 घंटों के अंदर इन जिलों में होगी बारिश
यूपी तक
• 11:41 AM • 02 Jun 2026
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने 55 से अधिक जिलों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल, अवध, तराई, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
ADVERTISEMENT


1/7
|
यूपी के 55 से अधिक जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट- भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 जून को प्रदेश के 55 से अधिक जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है. कई इलाकों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है.


2/7
|
पूर्वांचल में सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम- प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के आसार हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
तराई क्षेत्र में बारिश और मेघगर्जन की संभावना- बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज होने की संभावना जताई गई है.


4/7
|
लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में राहत की उम्मीद- राजधानी लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
कानपुर मंडल में तेज हवाओं का असर- कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और कन्नौज में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.


6/7
|
पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड भी अलर्ट पर- आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, झांसी, जालौन, महोबा और ललितपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील- मौसम विभाग ने लोगों से आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. किसानों और बाहर काम करने वाले लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है.
( यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित की है.)
ADVERTISEMENT










