Hans Mahapurush Rajyog 2026: 2 जून को गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से बनेगा हंस महापुरुष राजयोग, बदल जाएगी कई राशियों की किस्मत

यूपी तक

• 05:18 PM • 31 May 2026

2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह अत्यंत शुभ योग माना जाता है, जो कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है.

follow google news
1

1/8

|

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति को सुख, समृद्धि, ज्ञान, विवाह और भाग्य का प्रमुख कारक माना जाता है. 2 जून 2026 को वे अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली स्थिति का निर्माण होगा. इस गोचर के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
 

2

2/8

|

बृहस्पति जब अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तो वे अत्यधिक बलवान स्थिति में आ जाते हैं. इस समय केंद्र भावों की विशेष स्थिति के कारण हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है, जिसे वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ और प्रभावशाली योग माना गया है. यह योग जीवन में उन्नति और भाग्य वृद्धि का संकेत देता है.
 

3

3/8

|

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय व्यापार और आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. नई पार्टनरशिप बनने और बड़े सौदों के पूरे होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर और नए ऑफर मिल सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि के संकेत हैं.
 

4

4/8

|

कन्या राशि के लिए यह गोचर शिक्षा और भाग्य के क्षेत्र में विशेष लाभ देने वाला रहेगा. उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है.
 

5

5/8

|

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी का संकेत देता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन या इंक्रीमेंट जैसे लाभ इस अवधि में प्राप्त हो सकते हैं.
 

6

6/8

|

मीन राशि के लिए यह गोचर सुख-सुविधाओं और संपत्ति के मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. नए घर, वाहन या भूमि खरीदने के योग बन सकते हैं. पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्य होने और पुराने संपत्ति विवादों के सुलझने की संभावना है.
 

7

7/8

|

इस शुभ योग का अधिकतम लाभ पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं जैसे चने की दाल, केला या पीले वस्त्रों का दान करना लाभकारी माना गया है. यह उपाय गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त करने में सहायक होते हैं.
 

8

8/8

|

साथ ही नियमित रूप से “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः” मंत्र का जाप करना, बुजुर्गों और गुरुओं का सम्मान करना तथा सुबह हल्दी या केसर का तिलक लगाना भी इस योग के शुभ प्रभाव को और अधिक बढ़ा सकता है.

रिलेटेड फोटो गैलरी