चांदी में अचानक आया 8000 रुपये से ज्यादा का उछाला, जानिए Silver और Gold के लेटेस्ट रेट
यूपी तक
• 03:52 PM • 19 Feb 2026
19 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक चांदी ₹8,432 उछलकर ₹2,45,230 प्रति किलो पहुंच गई, जबकि 24 कैरेट सोना ₹3,151 बढ़कर ₹1,54,735 प्रति 10 ग्राम हो गया.
ADVERTISEMENT


1/7
|
जेवरात खरीदने वालों के लिए 19 फरवरी 2026 की सुबह झटके भरी रही. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. चांदी ने एक ही दिन में 8,400 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाकर बाजार को हैरान कर दिया है.


2/7
|
निवेशकों की पहली पसंद मानी जाने वाली चांदी (999 शुद्धता) के भाव आसमान छू रहे हैं. बुधवार शाम को जो चांदी ₹2,36,798 प्रति किलो पर बंद हुई थी, वह गुरुवार सुबह बढ़कर ₹2,45,230 पर पहुंच गई है. यानी केवल कुछ घंटों के अंतराल में चांदी ₹8,432 महंगी हो गई है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
अगर आप निवेश के लिए सबसे शुद्ध सोना (24 कैरेट) खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. बुधवार शाम के ₹1,51,584 के मुकाबले आज सुबह इसका रेट ₹1,54,735 प्रति 10 ग्राम हो गया है. 24 कैरेट गोल्ड में ₹3,151 की बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है.


4/7
|
आमतौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है. बुधवार को इसका भाव ₹1,38,851 था, जो आज बढ़कर ₹1,41,737 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. शादी-ब्याह के सीजन में यह बढ़ोतरी आम ग्राहकों पर भारी पड़ने वाली है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
18, 14 और 23 कैरेट गोल्ड भी हुआ महंगा. 23 कैरेट (995 शुद्धता): ₹1,54,115 (आज का भाव) - ₹3,138 की तेजी. 18 कैरेट (750 शुद्धता): ₹1,16,051 (आज का भाव) - ₹2,363 की तेजी. 14 कैरेट (585 शुद्धता): ₹90,520 (आज का भाव) - ₹1,843 की तेजी.


6/7
|
बुधवार, 18 फरवरी को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. 24 कैरेट सोना सुबह ₹1,51,963 पर खुला था और शाम तक थोड़ा गिरकर ₹1,51,584 पर बंद हुआ था. वहीं चांदी सुबह ₹2,37,039 पर थी जो शाम को ₹2,36,798 पर आई थी. लेकिन गुरुवार सुबह की ओपनिंग ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
IBJA द्वारा जारी किए गए ये दाम देश भर में मानक माने जाते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इनमें 3% GST और गहनों पर लगने वाला मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. जब आप शोरूम से ज्वैलरी खरीदते हैं, तो टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने के कारण अंतिम बिल इन कीमतों से काफी अधिक हो सकता है.
ADVERTISEMENT










