Guru Gochar 2026: पुष्य नक्षत्र में गुरु का प्रवेश..... 18 जून से इन 3 राशियों को मिलेगा धन, पद और प्रतिष्ठा का लाभ

यूपी तक

• 06:00 PM • 02 Jun 2026

Guru Gochar 2026: 18 जून 2026 को गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 18 अगस्त तक वहीं रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस गोचर से धनु, कर्क और कन्या राशि के जातकों को धन, करियर, पद-प्रतिष्ठा और पारिवारिक सुख के लाभ मिल सकते हैं.

follow google news
1

1/7

|

18 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे गुरु- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाग्य और संतान के कारक गुरु ग्रह 18 जून 2026 को रात 9:32 बजे शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वर्तमान में गुरु कर्क राशि में पुनर्वसु नक्षत्र में स्थित हैं.
 

2

2/7

|

18 अगस्त तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे बृहस्पति- गुरु ग्रह 18 जून से 18 अगस्त 2026 तक पुष्य नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. इस दौरान उनका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर विशेष रूप से दिखाई देगा.
 

3

3/7

|

शनि के नक्षत्र में गुरु का गोचर माना जा रहा है शुभ- ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में गुरु का प्रवेश कुछ राशियों के लिए लाभ, प्रगति और सकारात्मक बदलाव के संकेत लेकर आ रहा है.
 

4

4/7

|

धनु राशि वालों को मिलेंगे आर्थिक लाभ के अवसर- धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ माना गया है. बैंक बैलेंस बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और करियर में नए रास्ते खुलने की संभावना है.
 

5

5/7

|

कर्क राशि वालों की बढ़ सकती है पद-प्रतिष्ठा- कर्क राशि के लोगों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है, लव लाइफ सुखद रहेगी और नौकरीपेशा लोगों को पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं.
 

6

6/7

|

कन्या राशि को मिलेगा परिवार और मित्रों का सहयोग-  कन्या राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मित्रों से मदद प्राप्त होगी. इस अवधि में कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है.
 

7

7/7

|

सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह- कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम देने वाला माना गया है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है ताकि लाभकारी परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया जा सके.

( यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित की है.)
 

रिलेटेड फोटो गैलरी