Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग, अगले 29 दिनों तक इन 3 राशियों पर बरसेगा धन
यूपी तक
• 03:48 PM • 02 Apr 2026
हनुमान जयंती 2026 पर मंगल के मीन राशि में प्रवेश से सूर्य और शनि के साथ त्रिग्रही योग बन रहा है. इस खास ज्योतिषीय संयोग से मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, धन और सफलता के शुभ संकेत मिल सकते हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
द्रिक पंचांग के मुताबिक चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस वर्ष यह पावन पर्व आज मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा, सुंदरकांड का पाठ और भक्ति-आराधना का विशेष महत्व माना जाता है.


2/7
|
इस साल हनुमान जन्मोत्सव केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसकी प्रमुख वजह यह है कि इसी शुभ दिन मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे विशेष ग्रह योग का निर्माण हो रहा है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
आज दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे देवगुरु बृहस्पति की राशि माना जाता है. मंगल का यह गोचर 11 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक इसी राशि में प्रभावी रहेगा, जिसका असर विभिन्न राशियों पर देखने को मिलेगा.


4/7
|
मंगल के मीन राशि में प्रवेश करते ही यहां पहले से मौजूद सूर्य और शनि के साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. एक ही राशि में तीन ग्रहों की उपस्थिति को ज्योतिष में प्रभावशाली माना जाता है, इसलिए इस योग को विशेष महत्व दिया जा रहा है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और व्यापार के क्षेत्र में प्रगति के संकेत लेकर आ सकता है. आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफलता मिल सकती है. इसके साथ ही संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं. इस दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग अर्पित करना शुभ माना गया है.


6/7
|
कन्या राशि के लोगों के लिए यह अवधि कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है. लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है. नौकरी और व्यवसाय में आपकी सराहना हो सकती है और बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं. व्यक्तिगत जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं और विवाह के अवसर बन सकते हैं. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. इस दिन हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना शुभ और लाभकारी माना गया है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मंगल उनकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इससे नौकरी और व्यापार में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और नए अवसर सामने आ सकते हैं. आत्मबल और ऊर्जा में वृद्धि होगी, जिससे आप चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे. विरोधियों पर विजय मिलने के योग भी बन सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस शुभ दिन हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाना लाभकारी माना गया है.
ADVERTISEMENT










