Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती, इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की खास कृपा
यूपी तक
• 06:00 AM • 02 Apr 2026
हनुमान जयंती 2026 इस साल 2 अप्रैल को मनाई जाएगी. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों पर बजरंगबली की विशेष कृपा मानी जाती है, जिससे उनके जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर साल चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. माना जाता है कि इसी पावन तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. वर्ष 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी.


2/7
|
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी मानी जाती हैं जिन पर बजरंगबली का विशेष आशीर्वाद बना रहता है. इन राशियों के लोगों के जीवन में आने वाली परेशानियां जल्दी दूर होने लगती हैं और उन्हें कठिन समय में सहायता मिलती है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, जिसे हनुमान जी से विशेष संबंध माना जाता है. इस राशि के लोग यदि सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करते हैं, तो उनकी समस्याएं दूर होने लगती हैं. नियमित रूप से बजरंगबली की आराधना करने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, करियर में उन्नति के अवसर मिलते हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होती हैं.


4/7
|
सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है, जिन्हें पौराणिक मान्यताओं में हनुमान जी का गुरु माना गया है. इस कारण सिंह राशि के लोग हनुमान जी को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं. कहा जाता है कि जो लोग हनुमान जी की शरण में रहते हैं, उनके जीवन में संघर्ष अपेक्षाकृत कम होता है और कम उम्र में ही उन्हें सुख-सुविधाएं व प्रगति के अवसर मिलने लगते हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए हनुमान जी की पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नियमित पूजा-अर्चना से आर्थिक परेशानियां जल्दी दूर हो सकती हैं. साथ ही दुर्घटना, चोट या किसी अनहोनी का खतरा भी कम होने की संभावना रहती है और इन पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है.


6/7
|
कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी ने शनि देव को रावण की कैद से मुक्त कराया था, इसलिए इस राशि पर उनकी विशेष कृपा मानी जाती है. हनुमान जी के आशीर्वाद से कुंभ राशि वालों को कर्ज, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की मान्यता है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मान्यता है कि हनुमान जी का नाम लेने और उनकी पूजा करने से घर और जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इन राशियों के लोग यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ बजरंगबली की आराधना करें, तो उनके जीवन में सुख, शांति और प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं.
ADVERTISEMENT










