अप्रैल में होगा शनि का महाउदय! इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगा धन और वैभव

यूपी तक

• 06:00 AM • 31 Mar 2026

साल 2026 में शनि देव की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 22 अप्रैल 2026 को शनि मीन राशि में उदित होंगे. कर्मफलदाता शनि के इस महाउदय से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है.

follow google news
1

1/7

|

ज्योतिष में शनि ग्रह को सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली ग्रहों में गिना जाता है. इन्हें न्याय का प्रतीक माना जाता है क्योंकि यह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही परिणाम देते हैं. शनि का असर भले ही धीरे-धीरे दिखाई दे.लेकिन जब यह प्रभावी होते हैं तो लंबे समय तक जीवन को प्रभावित करते हैं.
 

2

2/7

|

साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है.क्योंकि इस वर्ष शनि की स्थिति में एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा. 13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो गए थे जिससे उनका प्रभाव कुछ कम हो गया था.लेकिन अब यह स्थिति बदलने वाली है.
 

3

3/7

|

अस्त होने के करीब 40 दिनों के बाद शनि देव फिर से अपनी पूरी शक्ति के साथ उदित होने जा रहे हैं. 22 अप्रैल 2026 को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर शनि मीन राशि में फिर से उदित होंगे जिससे चराचर जगत पर उनका प्रभाव फिर से सक्रिय हो जाएगा.
 

4

4/7

|

शनि के उदय होने के साथ ही कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है. ज्योतिषविदों के अनुसार, खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद लाभकारी और भाग्यशाली माना जा रहा है.आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि की खास कृपा बरसने वाली है.
 

5

5/7

|

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उदय अत्यंत शुभ संकेत लेकर आ रहा है.इस दौरान लंबे समय से रुके हुए आपके सभी काम गति पकड़ेंगे और पूरे होंगे. आपकी अधूरी इच्छाएं साकार होने के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. साथ ही दोस्तों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे जीवन में खुशियां बढ़ेंगी.
 

6

6/7

|

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कड़ी मेहनत का मीठा फल देने वाला साबित हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे और नौकरी में तरक्की के स्पष्ट संकेत हैं. आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. अगर आप नौकरी या व्यवसाय में किसी बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है.
 

7

7/7

|

सिंह राशि के लोगों के लिए शनि का उदय जीवन में बड़ी राहत और स्थिरता लेकर आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा. परिवार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी. मानसिक तनाव कम होगा और आप जीवन में एक नया संतुलन महसूस करेंगे. यह समय आपको सुकून, शांति और स्थिरता देने वाला रहेगा.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी