राजस्थानी ठाठ में निकली IPS कृष्णा बिश्नोई की शाही बारात! जोधपुरी सूट और काले चश्मे वाले लुक ने जीत लिया लोगों का दिल...देखें फोटोज
निष्ठा ब्रत
• 04:09 PM • 29 Mar 2026
चर्चित IPS कपल कृष्णा बिश्नोई और अंशिका वर्मा 29 मार्च को जोधपुर के अजीत पैलेस में सात फेरे लेने जा रहे हैं. शादी से पहले हल्दी, संगीत और बारात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
इन दिनों यूपी के चर्चित IPS कपल कृष्णा बिश्नोई और अंशिका वर्मा हर तरफ छाए हुए हैं. दोनों आज यानी 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी शादी के फंक्शन्स की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं.


2/7
|
बता दें कि शनिवार रात बाड़मेर में केके बिश्नोई के कृष्ण निवास पर बारात सभा की रस्म हुई जिसके बाद आज सुबह सवा 11 बजे बारात जोधपुर के अजीत पैलेस के लिए रवाना हो गई. इस दौरान वह पूरी तरह राजस्थानी अंदाज में नजर आए.
ADVERTISEMENT


3/7
|
उनके लुक की बात करें तो उन्होंने जोधपुरी सूट पहना था. इसके अलावा उन्होंने सर पर राजस्थानी पगड़ी लगाई और कृपाण धारण की थी. अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने चेहरे पर काला चश्मा भी लगाया था.


4/7
|
इसके पहले IPS केके बिश्नोई के बाड़मेर स्थित आवास पर हल्दी और संगीत की रस्म भी हुई थी, जहां IPS केके बिश्नोई को हल्दी लगाई गई. उनकी संगीत की रस्म भी बेहद खास थी जहां पारिवारिक और मस्ती भरा माहौल देखने को मिला.
ADVERTISEMENT


5/7
|
संगीत की रस्म में केके बिश्नोई अपने पिता के साथ थिरकते हुए नजर आए. पिता और बेटे की इस जोड़ी ने हम साथ-साथ हैं फिल्म के गाने 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा...बेटा हमारा ऐसा काम करेगा' गाने पर मस्ती भरा डांस किया.


6/7
|
रिंग सेरेमनी के दौरान भी यह आईपीएस जोड़ा पूरे फिल्मी मूड में दिखा. केके बिश्नोई ने 'प्यार का सिग्नल' गाने पर डांस किया और फिर 'चल प्यार करेगी' गाने पर शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी.
ADVERTISEMENT


7/7
|
आज जोधपुर के मशहूर अजीत पैलेस में दोनों अधिकारी सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इसके बाद 30 मार्च को जोधपुर के ही लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया है. इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं.
ADVERTISEMENT










