Shani Mangal Yuti 2026: 2 अप्रैल से बनेगी शनि-मंगल की युति, इन 3 राशियों को 11 मई तक रहना होगा सतर्क
यूपी तक
• 06:00 AM • 29 Mar 2026
2 अप्रैल 2026 को मंगल मीन राशि में प्रवेश कर शनि के साथ युति बनाएंगे, जिसे ज्योतिष में संवेदनशील माना जाता है. इसका असर खासतौर पर मेष, कन्या और मीन राशि वालों पर चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए 11 मई तक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि मंगल लगभग 18 महीने बाद इस राशि में गोचर करेंगे, जिससे ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा.


2/8
|
मीन राशि में पहले से शनि और सूर्य मौजूद रहेंगे, ऐसे में मंगल के प्रवेश के साथ यहां शनि-मंगल की युति बनेगी. ज्योतिष शास्त्र में शनि और मंगल को तेज प्रभाव वाले ग्रह माना जाता है, साथ ही ये एक-दूसरे के शत्रु भी माने जाते हैं, इसलिए इनकी युति को संवेदनशील माना जाता है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
ज्योतिषविदों के अनुसार मीन राशि में बनी यह स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकती है. इसका प्रभाव 11 मई 2026 तक बना रहेगा, क्योंकि इसी दिन मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे.


4/8
|
मेष राशि के जातकों के लिए यह युति कठिन परिस्थितियां पैदा कर सकती है. जीवन में अचानक बदलाव और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. खासतौर पर व्यापार से जुड़े मामलों में परेशानियां आ सकती हैं और धन कहीं फंसने की आशंका भी बन सकती है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
इस दौरान मेष राशि के लोगों को किसी को उधार देने या कर्ज से जुड़े फैसलों से बचने की सलाह दी जाती है. जो लोग नया कारोबार शुरू करने या किसी नए काम की योजना बना रहे हैं, उन्हें फिलहाल इंतजार करना बेहतर रहेगा, क्योंकि यह समय जोखिम लेने के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है.


6/8
|
कन्या राशि वालों के लिए भी यह युति ज्यादा अनुकूल नहीं मानी जा रही है. किसी पुरानी बात या छिपी हुई जानकारी के सामने आने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी.
ADVERTISEMENT


7/8
|
इस समय आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है और परिस्थितियां कठिन परीक्षा जैसी लग सकती हैं. संतान से जुड़े मामलों को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है. हालांकि धैर्य और संयम बनाए रखने से आगे चलकर सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बनी रहेगी.


8/8
|
मीन राशि के जातकों के रोजगार और आर्थिक स्थिति पर इस युति का असर पड़ सकता है. अचानक पैसों की कमी महसूस हो सकती है और जमा पूंजी खर्च होने से बैंक बैलेंस प्रभावित हो सकता है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है और छोटी-सी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. इस दौरान किसी अजनबी पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें और कर्ज या बड़े फैसले बहुत सोच-समझकर ही लें.
ADVERTISEMENT










