Ram Navami 2026: राम नवमी पर बन रहा है गजकेसरी और नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
यूपी तक
• 06:00 AM • 25 Mar 2026
राम नवमी 2026 पर गजकेसरी और नवपंचम जैसे दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है. 26 मार्च को मनाया जाने वाला यह पर्व मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए विशेष फलदायी रहेगा. इन राशियों को धन लाभ, करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी.
ADVERTISEMENT


1/7
|
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. साल 2026 में तिथि के विस्तार के कारण उलझन है. लेकिन भगवान राम का जन्म दोपहर में होने के कारण 26 मार्च को राम नवमी मनाना अत्यंत शुभ और शास्त्रसम्मत रहेगा.


2/7
|
इस बार की राम नवमी ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है.आकाश मंडल में गुरु-चंद्रमा की युति से 'गजकेसरी योग' और गुरु-मंगल के साथ आने से 'नवपंचम राजयोग' का निर्माण हो रहा है जो कई राशियों के लिए वरदान साबित होगा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मेष राशि वालों के लिए यह समय खुशियों की सौगात लाएगा. शुक्र के आपकी राशि में प्रवेश और शुभ योगों के प्रभाव से आपके अटके काम पूरे होंगे.कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का लोहा माना जाएगा और पदोन्नति के योग बनेंगे.


4/7
|
वृषभ राशि के जातकों को पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है. व्यापार में निवेश के लिए यह समय श्रेष्ठ है. पारिवारिक रिश्तों में चल रही खटास दूर होगी और घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
कन्या राशि वालों के लिए राम नवमी का दिन नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. समाज में कद बढ़ेगा और लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानियों से आपको राहत मिलेगी.


6/7
|
सिंह, तुला, मकर, कुंभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. हालांकि वृश्चिक और मीन राशि वालों को अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
विशेष लाभ के लिए राम नवमी पर रामचरितमानस के 'बालकांड' का पाठ करें. प्रभु राम को तुलसी दल की माला अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करना न भूलें. इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा.
ADVERTISEMENT










