Chaitra Navratri Ashtami 2026: महाष्टमी पर बनेगा शुभ संयोग, इन 4 राशियों के पलट जाएंगे दिन
यूपी तक
• 07:06 PM • 25 Mar 2026
चैत्र नवरात्रि महाष्टमी 2026 पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का खास संयोग बन रहा है. जानें मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद क्या खुशियां लाएगा.
ADVERTISEMENT


1/7
|
चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इस साल अष्टमी तिथि पर सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. ज्योतिषविदों के अनुसार, यह समय आध्यात्मिक और भौतिक उन्नति के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है.


2/7
|
महाष्टमी के दिन कन्या पूजन का विधान है. भक्त छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उन्हें घर आमंत्रित करते हैं. उनकी पूजा के बाद हलवा, पूरी और चने के प्रसाद का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के लिए यह अष्टमी वरदान साबित होगी. आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, जिससे करियर में नए अवसर मिलेंगे. नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा और आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की किस्मत चमकने वाली है.


4/7
|
सूर्य देव की कृपा से सिंह राशि के जातकों का सामाजिक दबदबा बढ़ेगा. परिवार में आपके निर्णयों का सम्मान होगा. बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है और नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय सबसे सटीक है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य पलटने वाला समय है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. आप विरोधियों की चालों को नाकाम करने में सफल रहेंगे और घर में खुशियों का आगमन होगा.


6/7
|
धनु राशि के जातकों के लिए व्यापार में मुनाफे के सुनहरे अवसर आएंगे. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें गति आएगी. देवी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में स्थिरता आएगी.
ADVERTISEMENT


7/7
|
महाष्टमी के इन शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के लिए यह समय 'गोल्डन पीरियड' की तरह है. श्रद्धा भाव से की गई पूजा आपके जीवन के सारे कष्टों को हर लेगी.
ADVERTISEMENT










