UP Weather Update: यूपी में आज जमकर बरसेंगे मेघ... अगले 24 घंटों के अंदर इन जिलों में होगी बारिश
यूपी तक
• 11:27 AM • 03 Jun 2026
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 3 जून को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
यूपी में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज- 3 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.


2/7
|
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सक्रिय हुआ मौसमी सिस्टम- मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक स्थानीय मौसमी सिस्टम और हवाओं के बदले रुख के कारण पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट- मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, बुलंदशहर, बिजनौर, रामपुर और मुरादाबाद में बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है.


4/7
|
पूर्वांचल में भी बरसेंगे बादल- वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और बस्ती समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
अयोध्या, बहराइच और गोंडा में भी असर- मौसम विभाग ने अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में भी बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई है.


6/7
|
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं- विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं या धूल भरी आंधी चल सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
आकाशीय बिजली को लेकर जारी हुआ अलर्ट- बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है.
( यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित की है.)
ADVERTISEMENT










