लेटेस्ट न्यूज़

संघमित्रा को यूपी BJP चीफ ने सरेआम दे दी ये चेतावनी, अब क्या करेंगी स्वामी मौर्य की बेटी?

ADVERTISEMENT

श्रीरामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर पाबंदी लगाने की मांग करके विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का उनकी बेटी और…

social share
Google CTA

श्रीरामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर पाबंदी लगाने की मांग करके विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का उनकी बेटी और भारतीय जनता पार्टी सांसद संघमित्रा मौर्य ने पिछले दिनों बचाव किया था.

रामचरितमानस विवाद के बीच संघमित्रा मौर्य को लेकर अब यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें भाजपा सांसद होने के नाते अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

उन्होंने चेतवानी भरे अंदाज में कहा कि संघमित्रा मौर्य को तय करना है कि वह अपने पिता स्वामी मौर्य के साथ रहेंगी या बीजेपी की विचारधारा के साथ जुड़ी रहेंगी. (पूरा बयान सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें.)

बदायूं से भाजपा की सांसद संघमित्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनके पिता ने श्रीरामचरितमानस की जिस चौपाई का जिक्र करते हुए उसे आपत्तिजनक बताया है, उस पर विद्वानों के साथ चर्चा की जानी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा था कि पिता जी ने रामचरितमानस को पढ़ा है. हालांकि मेरी इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अगर एक चौपाई का उदाहरण दिया है तो शायद इसलिए क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है. जहां भगवान राम ने जाति को महत्व दिए बगैर शबरी के जूठे बेर खाए, वहीं उस चौपाई में जाति का वर्णन किया गया है.

रामचरितमानस को लेकर विवाद में घिरे स्वामी प्रसाद के बचाव में आईं बेटी और BJP MP संघमित्रा